नागपुर में आधी रात गैस लीक से हड़कंप, 40 लोग अस्पताल में भर्ती, 5 ICU में*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
नागपुर के गोधनी इलाके में रविवार आधी रात को क्लोरीन गैस के भीषण रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। गोधनी नगर पंचायत के जल शुद्धिकरण प्लांट (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) में रात करीब 12:15 बजे अचानक क्लोरीन गैस लीक हो गई।
गैस हवा में फैलते ही प्लांट के 8 से 10 कर्मचारियों समेत आसपास के 20-25 नागरिकों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और खांसी की शिकायत शुरू हो गई। कुल 40 लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 4 से 5 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ICU में रखा गया है।
रात से ही NDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम मौके पर पहुंची। बाधित लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया और आसपास के लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया।
गैस को न्यूट्रलाइज करने के लिए NDRF के जवान स्पेशल सेफ्टी सूट (PPE किट) पहनकर 3 से 4 बार प्लांट के अंदर गए। युद्धस्तर पर गैस लीक को रोकने का काम अभी भी जारी है।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर नागपुर पुलिस ने *फागो पाटिल ले-आउट और नागमंदिर टेकड़ी के 200 मीटर के दायरे* में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
प्रशासन ने अपील की है:
– सुबह 11 बजे तक नागरिक इस 200 मीटर के दायरे में जाने से बचें।
– किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं।
– प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…
पूरी खबर पढ़ें →
संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन पारंपारिक कलाकृती नृत्य व डान्सिंग देखावे लोकांन पुढे सादर केले विसर्जन…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।