राजुरा कोर्ट के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, ‘पापा’ उर्फ विनोद जाधव घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
चंद्रपुर जिले के राजूरा शहर में आज शाम करीब 5 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। न्यायालय परिसर के सामने दो अज्ञात हमलावरों ने ‘पापा’ उर्फ विनोद जाधव पर गोलीबारी कर दी। भरदिवसा हुई इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
गोली लगने से घायल विनोद जाधव को तुरंत उपजिला अस्पताल, राजुरा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल, चंद्रपुर रेफर कर दिया है। उनकी सेहत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस घटना के बाद राजुरा में कानून-व्यवस्था का मुद्दा फिर गरमा गया है। कोर्ट जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में फायरिंग होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…
पूरी खबर पढ़ें →
संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन पारंपारिक कलाकृती नृत्य व डान्सिंग देखावे लोकांन पुढे सादर केले विसर्जन…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।