अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह जी की 222वीं जयंती के पावन अवसर पर नवनिर्मित राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार में वृहद स्तर पर आयोजित भाव समर्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सम्मिलित हुए
1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक, अवध की वीरभूमि के गौरव एवं अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह जी की 222वीं जयंती के पावन अवसर पर नवनिर्मित राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार में वृहद स्तर पर आयोजित भाव समर्पण एवं सम्मान समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी सम्मिलित हुए
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी संस्कृति विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके उपरांत ₹21 करोड़ से अधिक की लागत से नवनिर्मित राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का रिमोट द्वारा लोकार्पण कर लघु फिल्म का अवलोकन किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के अगले क्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान कर उनके परिवारों के त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। साथ ही ‘अवध केसरी’ स्मारिका का विमोचन एवं डाक विभाग द्वाराअवध केसरी के विशेष आवरण का भी लोकार्पण किया, जो उनके गौरवशाली जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरक गाथा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगा।