Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोडा वाला मंदिर में गुरु रविदास जी की कलश यात्रा का भव्य स्वागत

24 Aug 2026, 10:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

मोडा वाला मंदिर में गुरु रविदास जी की कलश यात्रा का भव्य स्वागत

नारनौल। प्रसिद्ध मोडा वाला मंदिर में गुरु रविदास जी की कलश यात्रा के पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बनारस से प्रारंभ हुई यह कलश यात्रा प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर से होते हुए नारनौल नगर मंडल के शक्ति केंद्र पहुंची।

Screenshot 20260824 213911 WhatsApp
कलश यात्रा लेकर पहुंचे मोड़ा वाले मंदिर

कलश स्थापना कार्यक्रम में निकाय मंत्री विपुल गोयल, विधायक ओम प्रकाश यादव, विधायक कंवर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव तथा नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने विधिवत रूप से गुरु रविदास जी के कलश की स्थापना कर श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे की अध्यक्षता में किया गया।

निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति में मानव सेवा, प्रेम और करुणा का भाव निहित है। गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर समरस एवं श्रेष्ठ समाज का निर्माण किया जा सकता है।

जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, सद्भाव, भाईचारे और मानवता की राह दिखाई। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। कलश यात्रा के माध्यम से गुरु रविदास जी के विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन सुरेश चौधरी, जिला सचिव मनीष संधी, सपना गुप्ता, जिला मीडिया प्रमुख विकास अग्रवाल, संजय सैनी, मंडल उपाध्यक्ष मंजू सोनी, धीरज अग्रवाल, राजेश शर्मा, जेपी सैनी, भवानी सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख सुरेंद्र सोनी, ग्यारसी लाल सैनी, सक्रिय बूथ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सरोज कश्यप, प्रशांत शर्मा, गोविंद सैनी, दीपेश सैनी, डॉ. अनिल सैनी एवं धर्मेंद्र गोसाई सहित अनेक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास जी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप

पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!