सावन की अंतिम सोमवारी पर राजा पहाड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


श्री बंशीधर नगर। प्रसिद्ध राजा पहाड़ी शिव मंदिर में सावन की चौथी एवं अंतिम सोमवारी पर सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के अनुसार, अंतिम सोमवारी पर करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में अर्घा लगाया गया था, लेकिन भीड़ बढ़ने के बाद उसे हटा दिया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर मेन रोड से राजा पहाड़ी मंदिर जाने वाले दोनों मार्गों पर पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। दोनों रास्तों पर चारपहिया और तीनपहिया वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रही। भीड़ अधिक होने पर दोपहिया वाहनों को भी बीच-बीच में रोककर यातायात नियंत्रित किया गया। मेले से मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था।
सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे। पुलिस टीम लगातार दोनों मार्गों पर पेट्रोलिंग करती रही। वहीं मेन मार्केट में बसों के आवागमन को भी नियंत्रित किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर सहित दोनों प्रमुख मार्गों पर पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षा बल और महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहीं।
कड़ी सुरक्षा, बेहतर यातायात प्रबंधन और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच सावन की चौथी एवं अंतिम सोमवारी का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूज्य श्री दादा गुरु जी का सागर आगमन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसंगमनेर शहर संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन रविवार रोजी दुपारी चार वाजता पूर्ण पारंपारिक कलाकृती नृत्य…
पूरी खबर पढ़ें →
66 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को सचिव की जिम्मेदारी;…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकुएं में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से कोइंदी गांव में सनसनी कई दिनों से लापता थी 50…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। रविवार को नगर में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।