Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्रावण मास के मुख्य त्योहार रक्षाबंधन पर

25 Aug 2026, 12:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

रक्षाबंधन पर ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन मोड’, ड्रोन बना शहर की तीसरी आंख

Hemant Singh Thakur

अगस्त 24, 2026

1 minute read

FacebookWhatsAppXCopy Link

 

64 वाहनों पर कार्रवाई, 45 हजार की वसूली; शराब के नशे में बाइक-ऑटो चलाने वाले 3 चालक धरे, धारा 185 में कार्रवाई

 

 

कटनी। रक्षाबंधन पर्व से पहले शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर कटनी ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे को शहर की ‘तीसरी आंख’ बना दिया है। ट्रैफिक थाना प्रभारी अनूप सिंह के निर्देशन में ड्रोन के साथ मैदानी अमले को भी सक्रिय किया गया है।

 

रॉन्ग साइड से मॉडिफाइड साइलेंसर तक, सब पर नजर

 

ट्रैफिक पुलिस की नजर रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी, ओवरलोड पिकअप वाहनों, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले ऑटो, बिना नंबर प्लेट वाहनों और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों पर बनी हुई है। ड्रोन कैमरे के माध्यम से प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है।

 

64 चालान से करीब 45 हजार रुपये वसूले

 

रविवार 23 अगस्त 2026 को ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 64 वाहनों के चालान काटे गए। कार्रवाई के दौरान करीब 45 हजार रुपये की समन शुल्क राशि वसूल की गई। पुलिस की कार्रवाई से यातायात नियमों को दरकिनार करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

 

नशे में बाइक और ऑटो दौड़ाना पड़ा भारी

 

अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते मिले 3 चालकों के खिलाफ धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इनमें दो मोटरसाइकिल चालक और एक ऑटो चालक शामिल रहे। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने को सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की।

 

बिना नंबर बुलेट, नाबालिग चालक और मॉडिफाइड साइलेंसर

 

 

रविवार शाम कार्रवाई के दौरान एक बुलेट वाहन भी पुलिस की नजर में आया। वाहन बिना नंबर प्लेट के था और उसे नाबालिग चला रहा था। इतना ही नहीं, बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे तेज आवाज के कारण ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की।

 

मध्य शाम सड़कों पर पैदल उतरा ट्रैफिक अमला

 

ड्रोन निगरानी के साथ ट्रैफिक पुलिस ने मध्य शाम शहर के अंदर पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को मौके पर संभाला। पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित कराया। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और यातायात में बाधा बनने वाले स्थानों पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी।

 

रक्षाबंधन तक रहेगी विशेष निगरानी

 

रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की विशेष निगरानी आगे भी जारी रहेगी। ड्रोन कैमरे और मैदानी पुलिस बल के जरिए शहर की यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी, ताकि त्योहारी भीड़ के बीच जाम की स्थिति न बने और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके।

 

ट्रैफिक थाना प्रभारी अनूप सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं, ट्रिपल सवारी न बैठाएं, नाबालिगों को वाहन न दें, शराब के नशे में वाहन न चलाएं और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप

पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!