A2Z सभी खबर सभी जिले की
अच्युत त्रिवेदी ‘लाला भैया’ के निधन से नगर में शोक की लहर, शोकसभा आयोजित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस सिकंदराराऊ ।नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान साईं आनंद वल्लभ विद्यालय के प्रबंधक अच्युत त्रिवेदी उर्फ लाला भैया के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। अच्युत त्रिवेदी के असामयिक अवसान पर ब्रह्मानपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर (पेड़ वाले स्कूल) में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ने की। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोक संतृप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।
शोकसभा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, मुनेश चतुर्वेदी, रमेश चतुर्वेदी, लालता प्रसाद उपाध्याय, श्री कृष्ण दीक्षित, श्री गोपाल शर्मा, राजपाल शर्मा, पूर्व सभासद एवं समाजसेवी चेतन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा (एडवोकेट), बबलू सिसोदिया, नरेश राघव, नरेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, लक्ष्मण स्वरूप, कृष्णकांत शर्मा, सौरव उपाध्याय, रवि उपाध्याय, गोपाल पाठक, दीपांशु पंडित, पीयूष शर्मा और मयंक शर्मा आदि मौजूद थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।