Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

डॉक्टर विधायक के ही क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था बीमार, चामोर्शी में माँ – नवजात की मौत से हड़कंप

25 Aug 2026, 09:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260825 090317 119

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: 

गड़चिरोली  जिले के चामोर्शी ग्रामीण अस्पताल में प्रसव के बाद मां और नवजात बच्चे की मौत के बाद गड़चिरोली विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि चामोर्शी, धानोरा और गड़चिरोली तीनों तहसील इसी विधानसभा क्षेत्र में आती हैं और यहां के विधायक मिलिंद नरोटे खुद एक डॉक्टर हैं। इसके बावजूद यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।

 

जानकारी के अनुसार, चामोर्शी निवासी जिजा सातर को पहली डिलीवरी के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि समय पर स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं मिला। बाद में उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई और कुछ ही घंटों बाद जिजा ने भी दम तोड़ दिया।

 

गड़चिरोली विधानसभा क्षेत्र में कई दुर्गम और आदिवासी इलाके आते हैं, जहां के लोगों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और ग्रामीण अस्पताल ही एकमात्र सहारा हैं। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी, पर्याप्त स्टाफ और इमरजेंसी सुविधाएं होना बेहद जरूरी है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

 

घटना के बाद विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कई बार सुधार के निर्देश दिए हैं, लेकिन कुछ लोग सुधार करने को तैयार ही नहीं हैं।

 

विधायक ने अब चामोर्शी, धानोरा और गड़चिरोली तीनों तहसीलों के स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आगे से स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ जांच और आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि डॉक्टरों की कमी, खाली पद, एंबुलेंस व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की जरूरत है, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली जिले के पालकमंत्री होते हुए बस उद्योगपतियों का विकास करते नजर आ रहे  है गढ़चिरौली जिले के कई क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
Chandrapur22 Sep

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur21 Sep

बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है

दपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!