A2Z सभी खबर सभी जिले की
यूपी, एमपी के कई हिस्सों में भारी बारिश, दुनिया में 13 चक्रवात सक्रिय, मौसम में परिवर्तन होगा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कल की तरह आज भी नेपाल से भूटान के बीच का मानसूनी चक्र भारत में उत्तर पूर्व से लेकर मध्य से उत्तर तक प्रभावी रहेगा। लद्दाख, जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल में मौसम खुला रहेगा। आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मणिपुर, मिजोरम, मध्य प्रदेश, छग के कई हिस्सों में मानसून बरसेगा। दिल्ली में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी महाराष्ट्र और राजस्थान, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु में भी बारिश होगी।
मध्य प्रदेश में आज भी उत्तर पूर्व में भारी बारिश है। खासकर ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, भोपाल, अशोक नगर आदि स्थानों पर भारी बारिश होगी। पश्चिम में बादल रहेंगे लेकिन यहां दोपहर बाद बादलों का झुकाव मध्य से पश्चिम की ओर होने पर शाम तक ही बारिश की संभावना बन सकती है।
दुनिया में इस समय लगभग 13 चक्रवात सक्रिय हैं जिनसे मौसम में बदलाव आ सकता है। ये सभी चक्रवात नार्थ पैसेफिक ओशियन में हैं और इनमें से 7 चक्रवात पूरे आकार में चल रहे हैं जिनके नाम नारा, सौडेल, अत्सानी, लाला, मोक, इसेल और 10E है जबकि अन्य अविकसित चक्रवात इन्वेस्ट 96L, 95L, 99W, 98W और अन्य दो डिस्टरबेंस श्रेणी के हैं। लम्बे समय के बाद इतने सारे चक्रवात देखें जा रहे हैं, जो मौसम में फेरबदल करते रहेंगे, जिससे मौसम की सटीक जानकारी भ्रम में रहेगी। इनमें से चार चक्रवात भारत, चीन, वियतनाम, हनोई आदि देशों पर प्रभाव डालेंगे। भारत में उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का दौर चलता रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।