A2Z सभी खबर सभी जिले की
जीआरपी ने चोरी करने वाले शातिर आरोपी को पकड़ा 36 मोबाइल और आईपैड बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बीना जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों के बैग और मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर एक आईपैड और अलग-अलग कंपनियों के 36 मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 7 लाख 82 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी सहित अन्य धाराओं में 11 अपराध दर्ज हैं। मामला बीना जीआरपी थाना क्षेत्र का है। 12 अगस्त को कर्नाटक एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का ट्रॉली बैग चोरी हो गया था। बैग में आईपैड, मोबाइल चार्जर, कपड़े, नकदी और जरूरी दस्तावेज रखे थे। जीआरपी भोपाल से केस डायरी मिलने के बाद बीना जीआरपी ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान 23 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि डाक बंगले के पीछे एक व्यक्ति आईपैड बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके से विदिशा निवासी 37 वर्षीय नितिन यादव को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से आईपैड बरामद हुआ, जिसका मिलान चोरी के मामले में दर्ज सामान से किया गया।
बीना थाना प्रभारी बी बी एस परिहार के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर पूर्वी रेलवे कॉलोनी में एक डेरे के पास से 34 मोबाइल फोन और बरामद किए गए। आरोपी के पास से पहले बरामद दो मोबाइल मिलाकर कुल 36 मोबाइल जब्त किए गए। मोबाइलों की कीमत करीब 7 लाख 31 हजार रुपए, जबकि आईपैड की कीमत करीब 51 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विदिशा के अलग-अलग थानों और जीआरपी में चोरी सहित अन्य धाराओं में कुल 11 अपराध दर्ज पाए गए हैं। जीआरपी आरोपी से पूछताछ कर रही है और बरामद मोबाइलों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।