Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर-एसएसपी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं* *सिंचाई, मुआवजा, बिजली और पीएम आवास योजना से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे लोग* *संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने दिए निर्देश* बिलासपुर, 25 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम पंचायत भैसाझार के सरपंच ने गांव में उद्वहन सिंचाई योजना का लाभ दिलाने की मांग की। आवेदन में बताया गया कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा की आवश्यकता है और योजना का लाभ मिलने से खेती-किसानी में सहूलियत होगी। वहीं तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाखासार सरपंच द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत केबल से जुड़ी समस्या के निराकरण की मांग करते हुए संबंधित कार्य जल्द कराए जाने का आग्रह किया गया। रतनपुर तहसील के ग्राम बारीडीह निवासी कार्तिक राम यादव ने भारी बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए अपने मकान की मरम्मत के लिए मुआवजा सहायता की मांग की। उन्होंने आवेदन में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तेज बारिश के कारण उनका मकान पूरी तरह जर्जर होकर गिर गया, जिसके चलते उन्हें टूटे हुए मकान में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसी तरह संतोष कुमार लोनिया ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा योजना की लंबित राशि दिलाने की मांग की। आवेदन के अनुसार उनके पुत्र की 23 दिसंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आवश्यक दस्तावेज एवं जांच संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक बीमा राशि प्राप्त नहीं हुई है। आवेदक ने बताया कि संबंधित विभाग एवं न्यायालय को भी पत्राचार किया जा चुका है और उन्होंने 5 लाख रुपये की बीमा राशि शीघ्र दिलाने का आग्रह किया है। ग्राम बारीडीह के अनुराग कुमार जायसवाल ने एनएच-45 के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि एवं मकान बाउण्ड्रीवाल के मुआवजे की राशि दिलाने की मांग की। आवेदन में बताया गया कि उनकी स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि पर मकान तथा बाउंड्रीवाल स्थित है, जिसे सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होंने कलेक्टर से लंबित मुआवजा राशि शीघ्र प्रदान करने की मांग की। शहर के चिंगराजपारा की श्रीमती गनेशिया मानिकपुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए उन्होंने ऑफलाईन आवेदन भरा था। नाम आबंटन सूची में आने के बाद भी आज तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। सकरी तहसील के केकराड़ निवासी शिवकुमार धु्रव ने धान पर्ची में उनका नाम नाबालिग के रूप में दर्ज होने से हो रही समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके पिता के नाम से दर्ज भूमि संबंधी रिकॉर्ड में उनका नाम नाबालिग के रूप में दर्ज है। उन्होंने जांच कर धान पर्ची आवश्यक सुधार कराने की मांग की। जनदर्शन में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। रचना/ –00–

25 Aug 2026, 06:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

संतनु कुर्रे की रिपोर्ट
*कलेक्टर-एसएसपी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं*

समाचार
*कलेक्टर-एसएसपी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं*

*सिंचाई, मुआवजा, बिजली और पीएम आवास योजना से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे लोग*

*संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने दिए निर्देश*
बिलासपुर, 25 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।
जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम पंचायत भैसाझार के सरपंच ने गांव में उद्वहन सिंचाई योजना का लाभ दिलाने की मांग की। आवेदन में बताया गया कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा की आवश्यकता है और योजना का लाभ मिलने से खेती-किसानी में सहूलियत होगी। वहीं तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाखासार सरपंच द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत केबल से जुड़ी समस्या के निराकरण की मांग करते हुए संबंधित कार्य जल्द कराए जाने का आग्रह किया गया। रतनपुर तहसील के ग्राम बारीडीह निवासी कार्तिक राम यादव ने भारी बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए अपने मकान की मरम्मत के लिए मुआवजा सहायता की मांग की। उन्होंने आवेदन में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तेज बारिश के कारण उनका मकान पूरी तरह जर्जर होकर गिर गया, जिसके चलते उन्हें टूटे हुए मकान में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसी तरह संतोष कुमार लोनिया ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा योजना की लंबित राशि दिलाने की मांग की। आवेदन के अनुसार उनके पुत्र की 23 दिसंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आवश्यक दस्तावेज एवं जांच संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक बीमा राशि प्राप्त नहीं हुई है। आवेदक ने बताया कि संबंधित विभाग एवं न्यायालय को भी पत्राचार किया जा चुका है और उन्होंने 5 लाख रुपये की बीमा राशि शीघ्र दिलाने का आग्रह किया है।
ग्राम बारीडीह के अनुराग कुमार जायसवाल ने एनएच-45 के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि एवं मकान बाउण्ड्रीवाल के मुआवजे की राशि दिलाने की मांग की। आवेदन में बताया गया कि उनकी स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि पर मकान तथा बाउंड्रीवाल स्थित है, जिसे सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होंने कलेक्टर से लंबित मुआवजा राशि शीघ्र प्रदान करने की मांग की। शहर के चिंगराजपारा की श्रीमती गनेशिया मानिकपुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए उन्होंने ऑफलाईन आवेदन भरा था। नाम आबंटन सूची में आने के बाद भी आज तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। सकरी तहसील के केकराड़ निवासी शिवकुमार धु्रव ने धान पर्ची में उनका नाम नाबालिग के रूप में दर्ज होने से हो रही समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके पिता के नाम से दर्ज भूमि संबंधी रिकॉर्ड में उनका नाम नाबालिग के रूप में दर्ज है। उन्होंने जांच कर धान पर्ची आवश्यक सुधार कराने की मांग की। जनदर्शन में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
–IMG 20260825 WA0035

*सिंचाई, मुआवजा, बिजली और पीएम आवास योजना से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे लोग*

*संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने दिए निर्देश*
बिलासपुर, 25 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।
जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम पंचायत भैसाझार के सरपंच ने गांव में उद्वहन सिंचाई योजना का लाभ दिलाने की मांग की। आवेदन में बताया गया कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा की आवश्यकता है और योजना का लाभ मिलने से खेती-किसानी में सहूलियत होगी। वहीं तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाखासार सरपंच द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत केबल से जुड़ी समस्या के निराकरण की मांग करते हुए संबंधित कार्य जल्द कराए जाने का आग्रह किया गया। रतनपुर तहसील के ग्राम बारीडीह निवासी कार्तिक राम यादव ने भारी बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए अपने मकान की मरम्मत के लिए मुआवजा सहायता की मांग की। उन्होंने आवेदन में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तेज बारिश के कारण उनका मकान पूरी तरह जर्जर होकर गिर गया, जिसके चलते उन्हें टूटे हुए मकान में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसी तरह संतोष कुमार लोनिया ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा योजना की लंबित राशि दिलाने की मांग की। आवेदन के अनुसार उनके पुत्र की 23 दिसंबर 2024 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। आवश्यक दस्तावेज एवं जांच संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक बीमा राशि प्राप्त नहीं हुई है। आवेदक ने बताया कि संबंधित विभाग एवं न्यायालय को भी पत्राचार किया जा चुका है और उन्होंने 5 लाख रुपये की बीमा राशि शीघ्र दिलाने का आग्रह किया है।
ग्राम बारीडीह के अनुराग कुमार जायसवाल ने एनएच-45 के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि एवं मकान बाउण्ड्रीवाल के मुआवजे की राशि दिलाने की मांग की। आवेदन में बताया गया कि उनकी स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि पर मकान तथा बाउंड्रीवाल स्थित है, जिसे सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होंने कलेक्टर से लंबित मुआवजा राशि शीघ्र प्रदान करने की मांग की। शहर के चिंगराजपारा की श्रीमती गनेशिया मानिकपुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए उन्होंने ऑफलाईन आवेदन भरा था। नाम आबंटन सूची में आने के बाद भी आज तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। सकरी तहसील के केकराड़ निवासी शिवकुमार धु्रव ने धान पर्ची में उनका नाम नाबालिग के रूप में दर्ज होने से हो रही समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके पिता के नाम से दर्ज भूमि संबंधी रिकॉर्ड में उनका नाम नाबालिग के रूप में दर्ज है। उन्होंने जांच कर धान पर्ची आवश्यक सुधार कराने की मांग की। जनदर्शन में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप

पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!