धार जिले में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही: अवैध जलाऊ लकड़ी से भरा ट्रक जब्त


धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360
धार जिले में वन तस्करों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा लगातार सख्त व प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी क्रम में गत रात्रि वनमंडलाधिकारी श्री विजयानंथम टी.आर. के कुशल निर्देशन तथा उप वनमंडल अधिकारी धार श्री सुरेश बरोले के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए एक ट्रक को पकड़ा है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी धार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल एक विशेष गश्ती एवं चेकिंग दल का गठन किया गया था। रात के समय लेबड ब्रिज मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक (क्रमांक एमपी-09, एचजी-0586) तेजी से गुजरता हुआ दिखाई दिया, जिसे वन अमले द्वारा घेराबंदी कर रुकवाया गया।वाहन की सघन तलाशी लेने पर उसमें लगभग 5 टन जलाऊ लकड़ी के गुटके भरे पाए गए। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गणेश पिता नाथूलाल (निवासी धार) बताया। प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि यह अवैध लकड़ी प्रतापसिंह चौहान (हेडसाब) की आरा मशीन ‘विनय टिम्बर मार्ट, बदनावर’ से भरकर ‘श्री पेपर कंपनी, इंडोरोमा, पीथमपुर’ ले जाई जा रही थी। मौके पर जब वाहन चालक से परिवहन संबंधी वैध अनुज्ञा पत्र (परमिट) व दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा।
वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं मध्य प्रदेश अभिवहन वनोपज नियम 2022 के प्रावधानों के तहत मौके पर ही पंचनामा बनाकर जब्ती की कार्रवाई की। जब्त की गई लगभग 5 टन जलाऊ लकड़ी का अनुमानित बाजार मूल्य 30,000 रुपए आंका गया है। जप्तशुदा वाहन एवं लकड़ी को सुरक्षित मांडव रोड स्थित रेस्ट हाउस, धार लाया गया है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक जांच प्रचलित है।इस पूरी उल्लेखनीय एवं सफल कार्यवाही में वन परिक्षेत्र धार के मैदानी स्टाफ द्वारा उत्कृष्ट भूमिका का निर्वहन किया गया है। वन विभाग द्वारा दी गई इस चेतावनी से अवैध लकड़ी के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



