A2Z सभी खबर सभी जिले की
कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट ईंधन वितरण पर रोक के दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



जिला ब्योरों गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360
धार, 25 अगस्त 2026। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में कलेक्टर ने पिछले सड़क हादसों की गहराई से समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अलग-अलग हॉटस्पॉट और ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित करने के कड़े निर्देश दिए; उन्होंने चिन्हांकन से पहले और बाद की घटनाओं व मौतों का ब्योरा लेते हुए वहां तुरंत गति अवरोधक, संकेतक और लाइटिंग लगाने तथा दुर्घटना स्थलों का संयुक्त भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाहन चालकों को ईंधन बिल्कुल न दिया जाए और इसकी सतत मॉनिटरिंग हो। इसके साथ ही, ‘गोल्डन ऑवर’ पर विशेष फोकस करने, स्कूल बसों, स्लीपर बसों, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ शून्य सहनशीलता अपनाते हुए लाइसेंस निरस्त करने जैसी सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। ट्रकों के ‘ब्लाइंड स्पॉट’ पर विशेष सावधानी बरतने, विभागों को मासिक कार्ययोजना तैयार करने तथा ‘राहवीर योजना’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देने के साथ ही सड़क सुरक्षा हेतु विभिन्न माध्यमों से जन-जागरूकता लाने पर जोर दिया गया
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।