A2Z सभी खबर सभी जिले की
सिद्धार्थनगरः राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर परिवार न्यायालय में प्री-ट्रायल बैठक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक पारिवारिक विवादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से सोमवार को परिवार न्यायालय सिद्धार्थनगर में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश कुमार पाण्डेय ने की।


बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेन्द्र नाथ, परिवार न्यायालय के परामर्शदाता और मध्यस्थता केंद्र के मध्यस्थगण मौजूद रहे। प्रधान न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक पारिवारिक वादों के निस्तारण पर जोर देते हुए चिन्हित मामलों में पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
सचिव शैलेन्द्र नाथ ने परामर्शदाताओं और मध्यस्थों से अधिक से अधिक मामलों में सुलह-समझौता कराने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र में आने वाली पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया।
प्रधान न्यायाधीश ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को निर्देश दिया कि पैरा लीगल वालंटियर के माध्यम से न्यायालय, कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, हाट-बाजार, तहसील मुख्यालय और बैंक सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। लोगों को लोक अदालत में निस्तारित किए जा सकने वाले मामलों की जानकारी देकर अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।