Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली:बरगवां पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, गमछे से गला घोंटकर वारदात को दिया अंजाम।

26 Aug 2026, 08:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260825 220109
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वंदे भारत लाइव TV न्यूज 

सिंगरौली:बरगवां पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, गमछे से गला घोंटकर वारदात को दिया अंजाम।

जमीन की रजिस्ट्री के विवाद में दामाद ने की सास की हत्या।

सिंगरौली। बरगवां थाना पुलिस ने अंधी हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जमीन अपने नाम रजिस्ट्री नहीं किए जाने से नाराज आरोपी ने अपनी सास की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त गमछा भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त 2026 को ग्राम मझिगवां स्थित आरोपी के घर में भानमती यादव (52) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 22 अगस्त को घटना की सूचना मिलने पर बरगवां पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस ने संदेह के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और पूछताछ के दौरान आरोपी दामाद से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर विवाद सामने आया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इसी विवाद के चलते सास की गमछे से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल गमछा बरामद कर लिया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!