Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली:  कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

26 Aug 2026, 09:03 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260825 201348
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

 

सिंगरौली:  कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

नागरिकों से आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील।

सिंगरौली: । आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह, पुलिस अधीक्षक श्री सियाज के.एम. एवं वन मण्डल अधिकारी श्री अखिल बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में 26 अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी, 4 सितम्बर को कृष्ण जन्माष्टमी तथा 14 से 25 सितम्बर तक आयोजित होने वाले गणेशोत्सव एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री बैनल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित की जाएं, जिससे श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने कहा कि सिंगरौली जिले की गौरवशाली परंपरा आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव की रही है। सभी नागरिक इसी भावना के साथ त्योहार मनाएं तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में समिति के सदस्यों से सुझाव भी प्राप्त किए गए। साथ ही डीजे संचालकों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा प्रशासनिक अनुमति प्राप्त होने के पश्चात ही डीजे संचालन करने के निर्देश दिए गए। थाना स्तर पर भी शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा प्रभात फेरियों एवं वाहन रैलियों के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी के साथ समन्वय कर पूर्व निर्धारित रूट चार्ट तैयार करने पर बल दिया गया। कलेक्टर ने कमाण्डेंट होमगार्ड को प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय सुविधाओं एवं चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक श्री राम निवास शाह ने सभी समुदायों से आपसी समन्वय, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में शांति समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए सभी से सहयोग का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सियाज के.एम. ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!