Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।3.750 किलोग्राम गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

26 Aug 2026, 09:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

वन्दे भारत न्यूज़ कांकेर पखांजुर

उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।3.750 किलोग्राम गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

परोलकोट —संवाददाता विजय माजूमदर
जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में उजियारा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 25.08.2026 को थाना बांदे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से पानावार से तोड़हुर की ओर अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर थाना बांदे पुलिस, बीएसएफ जी ब्रांच एवं बीएसएफ 94 BN की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम तोड़हुर स्थित प्राथमिक शाला के सामने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।तलाशी के दौरान आरोपी कमल मंडल के कब्जे से 2.230 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹1,11,500, गांजा बिक्री की रकम ₹310 एवं बिना नंबर प्लेट की होंडा लिवो मोटरसाइकिल कीमत ₹75,000 बरामद की गई।वहीं आरोपी चिरंजीत मंडल के कब्जे से 1.520 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹76,000, गांजा बिक्री की रकम ₹500 एवं विवो कंपनी का मोबाइल फोन कीमत ₹10,000 बरामद किया गया।
दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 3.750 किलोग्राम गांजा, कीमत ₹1,87,500, नगदी ₹810, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल सहित कुल ₹2,73,310 की संपत्ति बरामद की गई।उक्त मामले में थाना बांदे में अपराध क्रमांक 68/2026, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी चिरंजीत मंडल, पिता निरोध मंडल, उम्र 37 वर्ष, निवासी पीव्ही-100 जयराम नगर, थाना बांदे, जिला कांकेर।
2. कमल मंडल, पिता कुंतल मंडल, उम्र 37 वर्ष, निवासी पीव्ही-100 जयराम नगर, थाना बांदे, जिला कांकेर।

बरामदगी
– 3.750 किलोग्राम गांजा – ₹1,87,500
– गांजा बिक्री की नगदी – ₹810
– बिना नंबर प्लेट होंडा लिवो मोटरसाइकिल – ₹75,000
– विवो मोबाइल फोन – ₹10,000
– कुल बरामदगी – ₹2,73,310
निरीक्षक रामचन्द्र साहू, थाना प्रभारी बांदे, सहायक उप निरीक्षक कमलेश साहू, प्रधान आरक्षक 190 सूर्यदेव कुंजाम, प्रधान आरक्षक 118 तुलाराम तारम, आरक्षक 1105 मोहन दुग्गा, आरक्षक 1441 लिलेश कुमार सिन्हा, आरक्षक 1184 अरूण मंडावी, आरक्षक 1273 अमृत नेताम, बस्तर फाइटर 2305 प्यारेलाल तारम तथा बीएसएफ जी ब्रांच एवं बीएसएफ 94 BN की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांकेर पुलिस की अपील
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी-सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु कांकेर पुलिस द्वारा अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप

पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!