Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रक्षाबंधन, बलराम जयंती पर होगे प्रदेश भर में भव्य आयोजन

26 Aug 2026, 11:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260804 162757 2सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राज्य शासन ने आगामी रक्षाबंधन, बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के प्रदेशभर में पर्वों को सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक परंपराओं और जनभागीदारी के साथ भव्य रूप से मनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री बाला गुरु किन जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को राज्य शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशानुसार रक्षाबंधन 28 अगस्त को सामाजिक रिश्तों से प्रकृति तक विस्तार करते हुए ‘एक राखी-एक संकल्प’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में बच्चों को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने के लिए कहानी, पेंटिंग एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। बलराम जयंती 2 सितंबर को बलराम कृषि महोत्सव की गतिविधियों को विस्तारित स्वरूप देते हुए कृषि आधारित पारंपरिक कलाओं, आधुनिक कृषि उपकरण, बीज एवं प्राकृतिक खेती पर केंद्रित प्रदर्शनियां और सह-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को भव्य स्तर पर मनाई जाएगी। स्कूलों में मटकी प्रतियोगिता, बांसुरी प्रतियोगिता, जीवन झांकी, श्रीकृष्ण प्रसंगों पर नाटिकाएं तथा छोटे बच्चों को बाल कृष्ण के स्वरूप में तैयार कर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी श्रीकृष्ण मंदिरों, मठों और देवालयों में विशेष श्रृंगार, स्वच्छता अभियान, मटकी सज्जा, मटकी फोड़, भजन-कीर्तन, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रदेश के लगभग 81 प्रमुख श्रीकृष्ण मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन और अन्य भक्तिमय कार्यक्रमों के लिए कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां सुनिश्चित की जाएंगी। मुख्यमंत्री निवास पर भी 4 सितंबर को विशेष कार्यक्रम में भक्ति गायन, लोकनृत्य एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम होगा तथा एक हजार से अधिक बच्चों को आमंत्रित किया जाएगा। 29 अगस्त से 4 सितंबर तक बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जेलों में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित कार्यक्रम, जनजातीय छात्रावासों में सांस्कृतिक गतिविधियां तथा गौशालाओं में साफ-सफाई, गोपूजन और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!