Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

संत रविदास की 650 जयंती पर द्वितीय चरण की चार दिवसीय यात्रा का समापन, रविदास जी के जीवन को पढ़ाना नहीं जीवन में उतरना होगा – विधायक लारिया

26 Aug 2026, 11:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260826 WA0086

IMG 20260826 WA0089सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के द्वितीय चरण में नरयावली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चार दिवसीय कलश वंदन यात्रा का चौथे दिन भावपूर्ण समापन हुआ। ग्राम जिंदा से संतों के सम्मान के साथ प्रारंभ हुई यात्रा जैसे-जैसे विभिन्न ग्रामों में पहुंची, श्रद्धा, आत्मीयता और सामाजिक समरसता के रंग में रंगती गई।
यात्रा बाछलोन, भोजपुरा, मसवासी, बहेरिया साहनी, सेवारा सेवारी, मोठी, देवरी, खजुरिया, सेमरा हाट, बरखेड़ा खुमान, कुड़ारी होते हुए भैंसा पहाड़ी पहुंची, जहां मंदिर परिसर में कार्यक्रम के साथ यात्रा का समापन हुआ। मार्ग में कहीं मंदिरों में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम हुए तो कहीं ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत कर कलश वंदन किया। इस अवसर पर नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि संत रविदास महाराज की शिक्षाएं किसी एक समाज तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रकाश-पुंज हैं। उन्होंने भक्ति को केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि प्रेम, श्रम, सेवा, समानता और मानवता से जोड़कर जीवन जीने का मार्ग बनाया। विधायक लारिया ने कहा कि संत रविदास जी की सबसे बड़ी शिक्षा यही है कि मनुष्य की पहचान उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म, आचरण और मानवता से होनी चाहिए। जिस हृदय में दूसरे मनुष्य के लिए करुणा और सम्मान है, वहीं सच्चे अर्थों में रविदास जी की चेतना है। उन्होंने कहा, रविदास जी को केवल पढ़ना नहीं, अपने जीवन में उतारना होगा। कलश यात्रा तभी सार्थक होगी, जब इसके बाद हमारे व्यवहार में समरसता, विचारों में समानता और कर्मों में मानवता दिखाई दे। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का दर्शन सरल होते हुए भी हिमालय जैसी गहराई रखता है। उन्होंने समाज को मनुष्य-मनुष्य के बीच भेद मिटाने और श्रम को सम्मान देने की दृष्टि दी। आज भी उनकी वाणी समाज को भीतर से जोड़ने की शक्ति रखती है। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में चार दिनों तक चली यात्रा का प्रत्येक दिवस उत्सव, श्रद्धा और सामाजिक आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। यात्रा का समापन भले ही हो गया, लेकिन समरसता का संकल्प अब गांव-गांव और मन-मन की यात्रा बनना है। इस अवसर पर जिला महामंत्री चैन सिंह, संयोजक चेतराम अहिरवार, ऑफिसर यादव, मंडल अध्यक्ष सोहन लोधी, अरविंद घोसी, गंगाराम ठेकेदार, डॉ. परशुराम, नरेन्द्र रोहित, बलवंत ठाकुर, बाबूलाल रोहित, रतिराम ठेकेदार, राघवेंद्र राजपूत, बलराम साहू, हरिओम सिंह, राम सिंह यादव, राजकिशोर उदैनिया, जीवन यादव, धर्मेंद्र सोनी, सुजान सिंह, प्रकाश अहिरवार, निजाम यादव, विक्रम सिंह, राकेश पटेल, गोविंद पटेल, महेंद्र, राम जी राजपूत, कुंवर सिंह, कोमल पटेल, जय हिंद सिंह, विनोद विश्वकर्मा, मुरारी यादव, प्रहलाद रजक, रमेश पटेल, प्रसादी अहिरवार, नोनेलाल रजक, महेंद्र ठाकुर, पिंटू दाऊ, कनई यादव, राहुल सिंह, केसरी सिंह, चंद्रप्रकाश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!