A2Z सभी खबर सभी जिले की
हाथरस। एमएलडीवी कॉलेज में मेंहदी प्रतियोगिता में हाथों पर छात्राओं ने उकेरी प्रतिभा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस। श्यामकुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इण्टर कॉलेज में मेंहदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि मेंहदी नारी श्रृंगार का अभिन्न अंग है, जिसे शादियों एवं त्यौहारों में हिन्दू एवं मुसलमान महिलायें एवं बालिकायें उत्साहपूर्वक लगाती हैं। मेंहदी को लड़कियां और औरतें ही नहीं कई पुरूष भी बड़े शौक से इसे लगाते हैं, क्योंकि इसके लगाने से मस्तिष्क को शान्ति और असीम आनन्द की प्राप्ति होती है। प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड़.) ने कहा कि हिन्दूओं में करवाचौथ, बट पूर्णिमा, दीपावली, भाई-दूज, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, तीज आदि उत्सवों एवं शादियों में मेंहदी उत्साहपूर्वक लगायी जाती है। मेंहदी का दूसरा नाम हिना भी है, जो लगने के बाद अपनी रंगत को मनमोहक एवं आकर्षक बना देती है। मेंहदी का उपयोग लगभग 4000 वर्षों से बालों एवं नाखूनों में डाई के रूप में किया जाता है।
मेंहदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में पावनी ने प्रथम, आयुशी ने द्वितीय, कशिश ने तृतीय, वंशिका ने चतुर्थ व दिव्यांशी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गुंजन ने प्रथम, अराध्या ने द्वितीय, युविका ने तृतीय, चंचल ने चतुर्थ एवं प्रनिका ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड़.), पूनम वाष्णेय प्रधानाचार्या, शाजिया रफीक खान, संयोजिका डॉ. रेखा जादौन, हिमांशु वाष्णेय, मौ. दानिश, विशाखा विमल. पनीत गप्ता. पनीत वाष्णेय. जीत अरोरा. सत्यवती आदि का सहयोग रहा।
अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।