Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

27 Aug 2026, 02:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

नयापुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी पहचान के जरिए जमीन बेचने का आरोप
श्याम सुदर शर्मा (कोटा )
कोटा। फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयापुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पहचान के जरिए प्लॉट की फर्जी फाइल तैयार कर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार परिवादी धीरज चंद, निवासी भैरूपाड़ा, अंता, जिला बारां ने नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मुल्जिम ने नाम बदलकर किसी अन्य व्यक्ति के भूखंड की फाइल में अपना फोटो लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद स्वयं को भूखंड के वास्तविक मालिक के नाम से प्रस्तुत करते हुए फर्जी फाइल के आधार पर परिवादी को उक्त प्लॉट 20 लाख रुपये में बेचकर धोखाधड़ी की गई।
मामले में थाना नयापुरा पर प्रकरण संख्या 328/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने लोकेन्द्र सिंह राजावत उर्फ सिन्टू, अकलेश नागर और रफत अहमद खान को पूर्व में गिरफ्तार किया था।
जांच में मनोज कुमार प्रजापत के खिलाफ भी अपराध प्रमाणित पाए जाने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। थाना स्तर पर गठित टीम ने तकनीकी एवं आसूचना तंत्र की मदद से उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से प्रकरण के संबंध में आगे अनुसंधान कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस के अनुसार मनोज कुमार प्रजापत पुत्र रामगोपाल, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, किशोरपुरा, कोटा, हाल निवासी ईश्वर नगर थाना क्षेत्र, शोरायपाटन, जिला बूंदी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई थाना नयापुरा के थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में सहायक उप निरीक्षक नारायण लाल, कांस्टेबल रामकिशोर और कांस्टेबल राहुल शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम, आईपीएस के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हुई इस कार्रवाई को फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन संबंधी धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप

पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई

# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!