Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रक्षाबंधन पर कटरा बाजार क्षेत्र में नागरिकों को असुविधा न हो – निगमायुक्त

27 Aug 2026, 07:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1757343200574564263

FB IMG 5064110280435203601सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कटरा बाजार क्षेत्र में बड़ी संख्या में आने वाले नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा बाजार में व्यवस्थित यातायात, स्वच्छता और अतिक्रमण को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कटरा मुख्य बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कटरा मस्जिद से प्रसूतिकागृह की ओर लगी राखी की दुकानों सहित आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि अपनी-अपनी दुकानें व्यवस्थित तरीके से लगाएं और दुकान के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने दुकानदारों को डस्टबिन रखने एवं उसका उपयोग करने की समझाइश देते हुए कहा कि पैकिंग मटेरियल, कागज, रैपर सहित अन्य कचरा सड़क पर न डालें, बल्कि डस्टबिन में ही डालें। साथ ही समय-समय पर झाड़ू लगाकर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
कटरा बाजार त्योहारों के दौरानखरीदी-बिक्री का प्रमुख केंद्र रहता है। रक्षाबंधन पर यहां स्थायी दुकानदारों के साथ बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानदार भी दुकानें लगाते हैं बाजार में होने वाली भारी भीड़ को व्यवस्थित करने और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगमायुक्त ने निगम केअतिक्रमण अमले को निर्देश दिए कि सभी दुकानें निर्धारित रोड मार्किंग लाइन के अंदर ही लगवाना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी, फुटपाथ दुकानें एवं ठेले इस प्रकार लगाए जाएं कि खरीदारी करने वाले ग्राहक भी रोड मार्किंग लाइन के अंदर ही खड़े रहें और वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रहे। इससे यातायात बाधित नहीं होगा और नागरिकों को बाजार में आवागमन में सुविधा मिलेगी।
निगमायुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि रोड मार्किंग लाइन के बाहर दुकान लगाने अथवा दुकान की सामग्री रखकर अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाए। निर्देशों का पालन नहीं करने पर सामग्री जब्ती की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
निगमायुक्त खत्री ने विजय टॉकीज चौराहे से कटरा मस्जिद तक लगी फल-सब्जी की दुकानों सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने रोड मार्किंग लाइन के बाहर लगी दुकानों को अंदर व्यवस्थित कराया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में सड़क पर दुकान की सामग्री पाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
कटरा मस्जिद के पास एक सांची दुग्ध व्यापारी द्वारा सड़क पर दुग्ध क्रेटोंकीछल्ली लगाकर अतिक्रमण करने पर निगमायुक्त ने क्रेटें जब्त कराने के निर्देश दिए। बार-बार समझाइश के बावजूद सड़क पर अतिक्रमण करने पर संबंधित दुग्ध व्यापारी तथा एक अन्य जूता व्यापारी के विरुद्ध पांच-पांच हजार रुपये की चालानी कार्रवाई कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए।
निगमायुक्त ने तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर कई दिनों से पार्क किए गए चार पहिया वाहनों का भी जायजा लिया। उन्होंने ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर पुलिस विभाग के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।मौके पर मौजूद कार मालिकों से संवाद कर उनके वाहन हटवाए गए। निगमायुक्त ने स्वयं मौके पर खड़े होकर वाहनों के नीचे एवं आसपास जमा कचरे की सफाई भी कराई। उन्होंने कहा कि कटरा बाजार क्षेत्र में सड़क पर वाहनों की स्थायी पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। साथ ही वाहनों के नीचे नियमित सफाई नहीं हो पाने के कारण कचरा जमा होकर गंदगी फैलती है और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क पर स्थायी रूप से खड़े वाहनों को टोचन कर जब्त कराने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में कटरा को स्थायी कार पार्किंग से मुक्त रखने के लिए समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त खत्री ने कहा कि म्युनिसिपल स्कूल में बनाई जा रही मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण पूरा होने तक कटरा क्षेत्र के वाहन मालिक अपने वाहनों को पद्माकर स्कूल मैदान में व्यवस्थित रूप से पार्क करें।उन्होंने कहा कि कटरा बाजार सड़क से स्थायी रूप से वाहन हटने से रेहड़ी-पटरी दुकानों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा, बाजार अधिक व्यवस्थित रूप से संचालित हो सकेगा और नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।निगमायुक्त ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों पर बाजारों में बड़ी संख्या में नागरिक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बाजार को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना नगर निगम के साथ-साथ प्रत्येक दुकानदार और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने व्यापारियों एवं नागरिकों से नगर निगम द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने तथा स्वच्छता, सुगम यातायात एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने झाड़ू के डंडों से हमलावरों को खदेड़ा

# 🚨 बड़ी खबर | देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश का आरोप, सफाईकर्मियों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ऑफिस में रिटायर्ड दारोगा का हंगामा, बेटी की शिकायत पर कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

कधवन हाई स्कूल में SIR फॉर्म को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में दो दिन से गायब नवजात सकुशल बरामद, संदिग्ध महिला हिरासत में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की24 Sep

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत कार की खड़े ट्रेलर से जोरदार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप

पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!