Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री बंशीधर नगर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, दो कारखाने सील; 100 किलो से अधिक संदिग्ध मिठाई नष्ट

27 Aug 2026, 07:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा/श्री बंशीधर नगर: आगामी रक्षाबंधन, दीपावली एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को श्री बंशीधर नगर में खाद्य प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण किया गया। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा एवं अनुमंडल पदाधिकारी, नगर उंटारी के निर्देश पर अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी किरण हेमब्रम तथा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल की संयुक्त टीम ने विभिन्न मिठाई दुकानों और कारखानों की जांच की।

IMG 20260827 WA0030निरीक्षण के दौरान खप्पर बाबा स्वीट्स, शिवम् स्वीट्स, न्यू शिवम् स्वीट्स, संतोष स्वीट्स, बंशीधर स्वीट्स, श्री लक्ष्मी हरी स्वीट्स, सुमित स्वीट्स तथा अनिकेत पैलेस एंड रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

शिवम् स्वीट्स कारखाने में 120 किलो संदिग्ध रसगुल्ला मिला

पूर्णानगर स्थित शिवम् स्वीट्स के कारखाने की जांच में करीब 120 किलो संदिग्ध रसगुल्ला और 10 किलो परवल मिठाई पाई गई। अधिकारियों के अनुसार मिठाइयों में हरे रंग की अधिकता मिली। मौके पर दोनों मिठाइयों को नष्ट करा दिया गयाIMG 20260827 WA0029

कारखाने में साफ-सफाई की कमी भी पाई गई। टीम ने खोआ मिठाई के दो सैंपल जांच के लिए लिए। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप कारोबार नहीं करने पर खाद्य कारोबारी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं नगर पंचायत की टीम ने कारखाने को अगले आदेश तक सील कर दिया।

न्यू शिवम् स्वीट्स में 100 किलो संदिग्ध रसगुल्ला नष्ट

न्यू शिवम् स्वीट्स के कारखाने में भी साफ-सफाई की भारी कमी और जलजमाव की स्थिति मिली। यहां से करीब 100 किलो संदिग्ध रसगुल्ला नष्ट कराया गया। छेना का सैंपल जांच के लिए लिया गया।

नियमों का पालन नहीं करने पर संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और कारखाने को भी अगले आदेश तक सील कर दिया गया।

खप्पर बाबा स्वीट्स में व्यवस्था मानक के अनुरूप

खप्पर बाबा स्वीट्स के कारखाने की जांच में व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप पाई गईं। यहां से रसगुल्ला और परवल मिठाई के सैंपल जांच के लिए लिए गए।

निरीक्षण के दौरान शिवम् स्वीट्स में मिठाई का सिरा साफ करने के लिए इंडस्ट्रियल यूज के हाइड्रा का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई, जिसे टीम ने जब्त कर लिया।

अनिकेत पैलेस में खराब पनीर मिला

हनुमान मोड़ स्थित अनिकेत पैलेस एंड रेस्टोरेंट की जांच में खराब पनीर पाया गया। टीम ने खराब पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया। साथ ही खाद्य सामग्री में किसी भी प्रकार के रासायनिक रंग का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया गया।

बिना लाइसेंस कारोबार पर होगी सख्त कार्रवाई

खाद्य विभाग की टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के कारोबार नहीं करें। जिन प्रतिष्ठानों के पास लाइसेंस है, वे उसे अपने प्रतिष्ठान में प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, मिठाइयों को ढंककर रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मी विवेक तिवारी, संतोष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।
Mahrajganj12 Sep

12 सितंबर को महराजगंज में लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते से मामलों के निस्तारण पर जोर।

महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi12 Sep

फलोदी जिले मै नगर निकाय एवं नगरपालिका का चुनाव शान्ति तरिके से समपन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार
Indore12 Sep

इंदौर को इलेक्ट्रिक और स्मार्ट बसों की बड़ी सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव की ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का रोडमैप तैयार

इंदौर, विशेष संवाददाता: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रदेश के सार्वजनिक बस परिवहन को हाईटेक बनाने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!