Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नागपुर में कुख्यात अपराधी अक्षय वंजारी की सोमरस बार के बाहर चाकू और लोहे के हथियार से हत्या

28 Aug 2026, 09:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260828 205500 987

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: 

 

नागपुर के नंदनवन इलाके में फिर से गैंगवार की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दोस्तों के साथ बियर बार में बैठे कुख्यात अपराधी अक्षय वंजारी पर बार के बाहर आते ही आंखों में मिर्च पाउडर डालकर चाकू और लोहे के हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अक्षय की इलाज के दौरान बुधवार, 26 अगस्त को मौत हो गई। यह घटना मंगलवार, 25 अगस्त की शाम की है।

 

पत्नी के फोन पर बाहर आया और हो गया हमला

25 अगस्त को शाम करीब 7 बजे अक्षय वंजारी अपने कुछ दोस्तों के साथ नंदनवन के सोमरस बार में बैठा था। तभी उसकी पत्नी का फोन आया। फोन आने पर वह बार से बाहर निकला। बाहर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया।

 

जैसे ही अक्षय बाहर आया, वंदना लांजेवार नाम की महिला ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। आंखों में मिर्च जाने से अक्षय को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी मौके का फायदा उठाकर प्रदीप आखरे, प्रशांत आखरे, सूरज लांजेवार और उसके साथियों ने उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

 

जान बचाने के लिए अक्षय भागकर फिर से बार के ऊपर वाले फ्लोर पर गया। वहां उसने दोस्तों को हमले की जानकारी दी। उसके दोस्त भी नीचे आए, लेकिन हमलावरों ने फिर से हमला कर दिया।

 

आरोप है कि प्रदीप आखरे ने लोहे के हथियार से और प्रशांत आखरे व सूरज लांजेवार ने चाकू से अक्षय पर वार किए। अन्य आरोपियों ने भी उसे पीटा। अक्षय का दोस्त अश्विन रहांगडाले उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। गंभीर हालत में अश्विन ने अक्षय को बाइक से अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

मुखबिरी के शक में हत्या?

पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे मुखबिरी का शक है। कुछ दिन पहले सूरज लांजेवार के भाई आकाश को चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सूरज को शक था कि इस गिरफ्तारी के पीछे अक्षय वंजारी ने पुलिस को जानकारी दी है। इसी को लेकर दोनों गुटों में विवाद चल रहा था और अक्षय को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

 

इस मामले में नंदनवन पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूरज लांजेवार, उसकी मां वंदना लांजेवार, प्रशांत आखरे और हार्दिक पालनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि प्रदीप आखरे समेत तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन
Chandrapur22 Sep

*कराटे स्पर्धा में चमके सेंट पॉल स्कूल के छात्र, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur21 Sep

बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है

दपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!