सिंगरौली:विधायक कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व बहनों ने बांधी राखी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली:विधायक कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व बहनों ने बांधी राखी।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली: विधायक रामनिवास शाह के कार्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें शामिल हुईं।बहनों ने विधायक रामनिवास शाह को तिलक लगाकर राखीबांधी और मुंह मीठा कराया।
दूरदराज से पहुंचीं बहनों ने विधायक की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उन्हें रक्षासूत्र बांधा।
कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा कैलेंडर विमोचन एवं नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ की गई।गायत्री परिवार से आए सदस्यों ने कहा कि नशामुक्ति अभियान की शुरुआत अपने घर और परिवार से की जा रही है। इसके बाद गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले पहुंचकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उपस्थित लोगों ने नशा नहीं करने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान विधायक रामनिवास शाह ने राखी बांधने पहुंचीं बहनों को उपहार भेंट किए और उनका आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम में भाई बहन के स्नेह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर कार्यालय परिसर में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय एवं आमंत्रित कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिया। उपस्थित कवियों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, भाजपा महामंत्री विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।