Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भगवान लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज ने निकाली भव्य वाहन रैली, महाआरती के साथ हुआ समापन

29 Aug 2026, 12:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 2019005603035626704

FB IMG 5697917968786173105सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बीना मे भगवान लव-कुश जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में कुशवाहा समाज की ओर से शुक्रवार को भव्य बाइक रैली निकाली गई।रैली का शुभारंभ बजरा घाट स्थित हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। वहाँ से रैली बजरंग घाट, कटरा मंदिर, अंबेडकर चौराहा, सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, गांधी चौराहा, महावीर चौक, मां जागेश्वरी मार्ग होते हुए पुनः कटरा मंदिर स्थित लव-कुश मंदिर पहुंची, जहाँ सभी समाजजन एकत्रित हुए।इसके अलावा बाजरा घाट स्थित कुशवाहा समाज धर्मशाला में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।लव-कुश मंदिर पर भगवान लव-कुश जी की महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं को संगठित रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुशवाहा समाज के अध्यक्ष महेश कुशवाहा ने कहा लव और कुश का जन्म महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में हुआ था, जहाँ उन्होंने शस्त्र और शास्त्र दोनों की अद्भुत शिक्षा प्राप्त की। उनका जीवन हमें साहस, उच्च संस्कारों और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। वे बाल्यकाल से ही अत्यंत पराक्रमी थे और उन्होंने अपनी वीरता व ज्ञान से सम्पूर्ण समाज को प्रभावित किया। कुश.समाज के सचिव एडवोकेट हरिशंकर कुशवाहा ने कहा कि भगवान लव-कुश हमारे आदर्श हैं। उनके जन्मोत्सव पर आज जो यह भव्य बाइक रैली निकाली गई है, इसका उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि हमारे समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है। लव-कुश जी ने त्याग, वीरता और मर्यादा का जो संदेश दिया, उसे आज के युवाओं तक पहुंचाना जरूरी है।एडवोकेट हरिनारायण कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज हमेशा से धर्म और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा है यह जयंती हमें अपने प्राचीन मूल्यों, संस्कृति और पारिवारिक कर्तव्यों से जुड़ने की प्रेरणा देती है। हम सभी ने आज संकल्प लिया है कि समाज में शिक्षा और संगठन को और मजबूत करेंगे। मैं सभी समाज बंधुओं को लव-कुश जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।इस अवसर पर कुशवाहा समाज अध्यक्ष महेश कुशवाहा, महिला अध्यक्ष अंतरा कुशवाहा, सचिव हरिनारायण कुशवाहा एडवोकेट, उपाध्यक्ष बेनीराम कुशवाहा, पहलाद कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा, वेनी कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, युवाओं में मोहनीश कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, अनुराग कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, कृष्णकुमार कुशवाहा, भरत कुशवाहा, भगवान दास कुशवाहा बेलई, अमर कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप

पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई

# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और नकदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और नकदी बरामद

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहा डंपर सीज
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहा डंपर सीज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!