Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

67 रन के बाद बरसे बादल, लखनऊ-मेरठ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा

29 Aug 2026, 06:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

*67 रन के बाद बरसे बादल, लखनऊ-मेरठ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा*

*यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCSIMG 20260829 WA0025*

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़।

*कानपुर 29 अगस्त 2026।* कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS का कानपुर चरण का दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मावेरिक्स के बीच खेला गया मुकाबला तेज बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और शाम 5:30 बजे इसे रद्द करने का फैसला लिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया।

टॉस जीतकर लखनऊ फाल्कन्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मेरठ मावेरिक्स ने 8.3 ओवर में दो विकेट पर 67 रन बनाए थे, तभी जोरदार बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के कारण मैदान दोबारा खेलने के लिए तैयार नहीं हो सका।

मेरठ की ओर से स्वास्तिक चिकारा ने 30 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। दिव्यांश जोशी ने 17 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली, जबकि अक्षय दुबे चार रन बनाकर आउट हुए। रितुराज शर्मा बिना खाता खोले नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से भुवनेश्वर कुमार और कृष्ण कुमार ने एक-एक विकेट हासिल किया।

मैच की औपचारिक शुरुआत एनसीसी ग्रुप मुख्यालय कानपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शास्त्री ने अपनी पत्नी की मौजूदगी में टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार शास्त्री ने कहा कि ग्रीन पार्क जैसे ऐतिहासिक मैदान पर यूपी टी-20 लीग के मुकाबले होना कानपुर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और क्रिकेट के प्रति नई पीढ़ी में उत्साह बढ़ाते हैं।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि कानपुर चरण में लीग अब निर्णायक दौर में है और ग्रीन पार्क जैसे ऐतिहासिक मैदान पर बड़े मुकाबले युवा खिलाड़ियों को दबाव में अपनी क्षमता साबित करने का महत्वपूर्ण अनुभव देते हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, वेन्यू डायरेक्टर संजय तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। बारिश के कारण मुकाबला सिर्फ 8.3 ओवर तक ही खेला जा सका। मैच रद्द होने के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!