Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस तत्परता से नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

29 Aug 2026, 10:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 771539488843595441 1सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी एवं उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए लगातार गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बांदरी पुलिस ने लंबे समय से तलाश की जा रही नाबालिग बालिका को विशेष प्रयासों के माध्यम से सुरक्षित दस्तयाब करते हुए प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। दिनांक 22.02.2026 को फरियादी द्वारा थाना बांदरी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बांदरी में अपराध क्रमांक 40/26, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं नाबालिग बालिका की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खुरई प्रवीण कुमार अष्ठाना के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका की तलाश के लिए लगातार मैदानी एवं तकनीकी स्तर पर प्रयास किए गए। बालिका एवं आरोपी के संभावित स्थानों की जानकारी एकत्रित कर पुलिस टीम को इंदौर रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा इंदौर पहुंचकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी को पुलिस की कार्यवाही एवं तलाश की जानकारी होने पर वह नाबालिग बालिका को साथ लेकर वहां से निकल गया और लगातार स्थान बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास करने लगा। आरोपी द्वारा लगातार स्थान बदलने एवं पुलिस से बचने के प्रयासों के बावजूद बांदरी पुलिस टीम ने हार नहीं मानी और लगातार प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण करते हुए आरोपी एवं नाबालिग बालिका की तलाश जारी रखी। पुलिस टीम के सतत प्रयास, तकनीकी सहायता एवं मैदानी स्तर पर की गई कार्यवाही के परिणामस्वरूप दिनांक 28.08.2026 को नाबालिग बालिका को सागर से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा उसके परिजनों को सूचना दी गई। विवेचना के दौरान आरोपी अरुण पिता गोविन्द पटैल, उम्र 22 वर्ष, निवासी खुशी मोहल्ला, मालथौन, जिला सागर के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा उसके साथ गलत कृत्य किए जाने की जानकारी सामने आने पर प्रकरण में सुसंगत धाराओं का समावेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को उपजेल खुरई भेज दिया गया। नाबालिग बालिका की पहचान एवं उसकी निजता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रेस विज्ञप्ति में बालिका का नाम, पता, फोटो अथवा पहचान से संबंधित कोई अन्य विवरण सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। नाबालिग बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया भा.पु.से.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खुरई श्री प्रवीण कुमार अष्ठाना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बांदरी उप निरीक्षक सतेन्द्र गुर्जर, चौकी प्रभारी रजवांस उप निरीक्षक विजय पटैल, आरक्षक जयराम यादव, आरक्षक 996 राजेश यादव एवं महिला आरक्षक 1840 राखी प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप

पुलिस अभिरक्षा में हत्या का आरोपी कैदी कोर्ट परिसर से फरार, मचा हड़कंप श्री बंशीधर नगर (नगरऊंटारी)। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई

# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और नकदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और नकदी बरामद

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहा डंपर सीज
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहा डंपर सीज

# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

बड़ी खबर | नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!