Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

झांसी में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 223 पदों पर सीधी भर्ती करेगी सरकार

30 Aug 2026, 09:45 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

झांसी में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 223 पदों पर सीधी भर्ती करेगी सरकार

झांसी। बाल विकास परियोजनाओं को तेज गति से क्रियान्वित करने के मकसद से सरकार झांसी जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है। झांसी में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 223 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया इस महीने शुरू की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण हो जाने के बाद जिले में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या बढ़कर 1361 हो जाएगी। वर्तमान समय में जिले में 1138 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कार्यरत हैं।Screenshot 20260830 093914 Facebook

जनपद के 8 विकास खंडों एवं शहरी क्षेत्र के लिए रिक्त पदों पर कार्यकत्रियों की भर्ती होनी है। विकास खंड बबीना में 13, बड़ागांव में 35, बामौर में 36, बंगरा में 17, चिरगांव में 25, गुरसराय में 12, मऊरानीपुर में 28 और मोठ में 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनके अलावा झांसी के शहरी क्षेत्र में 27 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति की जानी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मुख्य काम गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व देखभाल और नवजात शिशुओं और माताओं की देखभाल और निगरानी करना है। इसके अलावा 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पूरक पोषण का वितरण, बच्चों और महिलाओं के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच की निगरानी के अलावा शासन की कई योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का कार्य करती हैं।

झांसी के जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश राजपूत ने बताया कि जनपद में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त 223 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है। रिक्त पदों के लिए 7 सितम्बर 2026 तक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन सिर्फ महिला अभ्यर्थी कर सकेंगी और उनकी आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। रिक्त पद के सापेक्ष उस वार्ड या ग्राम सभा की स्थायी निवासी महिला ही आवेदन की पात्र होंगी। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट एवं अधिकतम शैक्षिक योग्यता परास्नातक के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

टेढ़ी दामर में सड़क की समस्या सुनने पहुंचे दीपक प्रताप देव, निजी खर्च से सड़क निर्माण का दिया भरोसा

धुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!