Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

१३ साल की सेवा के बाद चर्चित आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा, प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप

30 Aug 2026, 09:48 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
785200734 1047951914780319 6881878563967280974 n

अजीत मिश्रा (खोजी)

चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल के प्रशासनिक सफर को दिया विराम; हलकों में मचा हड़कंप

  • ​’देश की मिट्टी का कर्ज चुकाना था…’ आईएएस पद छोड़ने पर दिव्या मित्तल का भावुक संदेश
  • ​मिर्ज़ापुर, संत कबीर नगर और देवरिया की पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से लिया त्यागपत्र
  • ​लंदन की नौकरी छोड़कर बनी थीं आईएएस, अब अचानक छोड़ा पद; विशेष सचिव राजस्व पद पर थीं तैनात

​लखनऊ डेस्क: उत्तर प्रदेश प्रशासनिक महकमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली और जनहित के कार्यों के लिए पहचानी जाने वाली चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस अचानक फैसले से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और इस्तीफे की वजहों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कोई भी इस बड़े निर्णय को सहजता से नहीं ले पा रहा है, क्योंकि एक कुशल लोकसेवक के रूप में उनकी ख्याति दूर-दूर तक फैली रही है।

​अपने इस बड़े कदम की घोषणा करते हुए दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और मार्मिक पोस्ट साझा किया, जिसने पढ़नें वालों को झकझोर कर रख दिया है।

FB IMG 1788062062560

​सोशल मीडिया पर साझा किया गया भावुक संदेश

​अपने आधिकारिक पोस्ट में उन्होंने अपनी 13 साल की यात्रा को याद करते हुए लिखा:

​‘‘आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए आईएएस से त्यागपत्र दे दिया है। साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर ‘सब कुछ’ पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था।’’

 

​उन्होंने आगे लिखा कि वे चाहती थीं कि जिस भारत का सपना उन्होंने देखा है, उसे बनाने वाली ईंटों पर उनके भी हाथों के निशान हों। इसी जज्बे के साथ वे वापस लौटीं और उन्हें आईएएस अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।

​जिलों में कार्यकाल की अमिट छाप

​अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपने कार्यकाल का जिक्र किया:

  • ​देवरिया: यहां उन्होंने सीखा कि सही के साथ खड़ा होना कोई विकल्प नहीं, बल्कि सीधा कर्तव्य है।
  • ​मिर्ज़ापुर: यहां अनुभव मिला कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बल्कि केवल एक राय है। माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर उन्हें यह सीख मिली कि असली शक्ति किसी पद से नहीं, बल्कि लोगों के विश्वास और आशीर्वाद से आती है।

​उन्होंने लिखा कि इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिन्हें पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी पहुँचा। हर सरकारी फाइल के पीछे एक व्यक्ति होता है और उसकी गरिमा बनाए रखना ही असल न्याय है। उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लहुरिया दह की पहाड़ी की उस वृद्ध माँ का जिक्र किया, जो अपने गाँव में पहली बार पानी पहुँचता देख बिना कुछ कहे बस काँपते हाथों से उनका सिर छूकर आशीर्वाद दे गई। उन्होंने कहा कि “पद तो आज छूट गया, पर वह स्पर्श जीवन भर नहीं छूटेगा।”

​संक्षिप्त परिचय

​मूल रूप से 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने सेवाकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली। वह मिर्जापुर, संत कबीर नगर और देवरिया जिलों में जिलाधिकारी (DM) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। प्रशासनिक हलकों में उनकी गिनती बेहद ईमानदार, संवेदनशील और रिजल्ट-ओरिएंटेड अधिकारियों में होती है। अपने इस्तीफे से ठीक पहले वह राजधानी लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं।

​एक लोकप्रिय और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का इस प्रकार प्रशासनिक सेवा से अलग होना प्रशासनिक तंत्र और आमजन दोनों के लिए ही एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPSSSC द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1375 ग्रामपंचायत अधिकारीयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
Mahrajganj28 Sep

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPSSSC द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1375 ग्रामपंचायत अधिकारीयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

लखनऊ/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन…

पूरी खबर पढ़ें →
गड्ढायुक्त व कीचड़ से बदहाल 1.5 किलोमीटर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Sonbhadra28 Sep

गड्ढायुक्त व कीचड़ से बदहाल 1.5 किलोमीटर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के केकराही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसवा में बरम बाबा मंदिर से बसवा नहर के…

पूरी खबर पढ़ें →
हरदोई में पुलिस ने रोका जुलूस, शाहाबाद से NSUI विधानसभा अध्यक्ष दाऊद अहमद खां और ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत भी प्रदर्शन में रहे शामिल
Hardoi28 Sep

हरदोई में पुलिस ने रोका जुलूस, शाहाबाद से NSUI विधानसभा अध्यक्ष दाऊद अहमद खां और ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत भी प्रदर्शन में रहे शामिल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में हरदोई में पुलिस ने रोका जुलूस,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!