तेज बारिश के बीच विधायक अनंत प्रताप देव ने किया पीसीसी सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खरौंधी। तेज बारिश के बीच रविवार को खरौंधी प्रखंड में विकास कार्य की नई शुरुआत हुई। भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने खरौंधी मुख्य बाजार से डोमनी फुलवारी नदी तक नदी किनारे पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
यह निर्माण कार्य झारखंड सरकार की जिला अनाबद्ध निधि से कराया जाएगा। योजना की कुल लागत 51 लाख 43 हजार 759 रुपये है। सड़क एवं नाली निर्माण पूरा होने के बाद मुख्य बाजार से नदी तक आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। मुख्य बाजार से डोमनी फुलवारी नदी तक सड़क निर्माण होने से स्थानीय दुकानदारों, बाजारवासियों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह सड़क निर्माण क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। योजना शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत भी किया।
विधायक ने भरोसा दिलाया कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास का सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा और आवश्यकतानुसार अन्य क्षेत्रों में भी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेता ताहिर अंसारी, धर्मराज पासवान सहित कई स्थानीय लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन/ उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में नरयावली विधायक…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *जादवपुर में गेरुआ हाहाकार से शाकाहार तक बहाने तलाशता कुनबा* *(आलेख : बादल सरोज)* उधर दुनिया के…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *जादवपुर में गेरुआ हाहाकार से शाकाहार तक बहाने तलाशता कुनबा* *(आलेख : बादल सरोज)* उधर दुनिया के…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS मध्यप्रदेश में नियमितीकरण और नौकरी में…
पूरी खबर पढ़ें →
*- महापौर की कुर्सी पर दो पर्चे-अब किसका प्लान पड़ेगा भारी?...* जोधपुर नगर निगम चुनाव संपन्न होने के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।