मोदी का फोटो हटाना पड़ा भारी, अमित ठाकरे समेत 20-25 लोगों पर FIR
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


समीर वानखेडे ब्युरो चीफ:
गणेशखिंड स्थित शासकीय तंत्रनिकेतन (गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक) के कार्यालय में बिना परमिशन घुसकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो हटाने के मामले में मनसे विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित ठाकरे समेत 20-25 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ चतुर्शृंगी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत शासकीय तंत्रनिकेतन के कर्मचारी डॉ. राजेंद्र काशीराम पाटील (42) ने दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक सोमवार दोपहर 12:30 से 1:15 के बीच अमित ठाकरे अपने समर्थकों के साथ बिना परमिशन संस्थान परिसर में जमा हुए और कार्यालय में घुसकर पीएम मोदी का फोटो निकाल दिया और नारेबाजी कर हंगामा किया। इससे कार्यालय का कामकाज बाधित होने का आरोप है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच सहायक पुलिस निरीक्षक छाया चोरकर को सौंपी है।
क्या है पूरा मामला?
अमित ठाकरे पुणे दौरे पर शिवाजीनगर स्थित शासकीय तकनीकी शिक्षा महाविद्यालय में छात्रों की सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। कार्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के साथ पीएम मोदी की तस्वीर लगी देख उन्होंने सवाल उठाया — “शिवाजी महाराज और आंबेडकर के साथ मोदी का फोटो क्यों?” इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फोटो हटा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*बल्लारपूर, 20 सितंबर 2026* शोतोकान कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय कराटे स्पर्धा रविवार, 20 सितंबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…
पूरी खबर पढ़ें →
संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन पारंपारिक कलाकृती नृत्य व डान्सिंग देखावे लोकांन पुढे सादर केले विसर्जन…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।