Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर दिनांक: 31 अगस्त 2026 *विद्युत व्यवस्था की समीक्षा में जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को तत्काल सुधार एवं जनशिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश* हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस, विद्युत बुनियादी ढांचे, राजस्व वसूली तथा जनशिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति एवं पर्याप्त आंकड़ों के अभाव पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से व्यवस्था में सुधार के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिले के सभी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को शीघ्र बदलने, झूलते तारों को दुरुस्त कराने तथा विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में तत्काल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में तहसील एवं विकासखंडवार विद्युत मांग, उपलब्ध क्षमता एवं आपूर्ति की स्थिति का पर्याप्त विश्लेषण प्रस्तुत न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि समीक्षा बैठकों में अद्यतन, तथ्यपरक एवं विश्लेषणात्मक आंकड़ों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित किया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति के आधार पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकें। राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर टॉप-10 एवं टॉप-20 डिफॉल्टर्स तथा लंबे समय से लंबित बकाया प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत, जल निगम एवं जल जीवन मिशन से संबंधित जनसमस्याएं बड़ी संख्या में प्राप्त हो रही हैं। अतः संबंधित अधिशासी अभियंता एवं अधिकारी जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर जनपद के सभी सात विकासखंडों में बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।

31 Aug 2026, 11:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर    दिनांक: 31 अगस्त 2026

*विद्युत व्यवस्था की समीक्षा में जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को तत्काल सुधार एवं जनशिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश*

IMG 20260831 WA0001

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस, विद्युत बुनियादी ढांचे, राजस्व वसूली तथा जनशिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति एवं पर्याप्त आंकड़ों के अभाव पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से व्यवस्था में सुधार के कड़े निर्देश दिए।

  1. IMG 20260831 WA0000

जिलाधिकारी ने जिले के सभी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को शीघ्र बदलने, झूलते तारों को दुरुस्त कराने तथा विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में तत्काल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

IMG 20260831 WA0002

बैठक में तहसील एवं विकासखंडवार विद्युत मांग, उपलब्ध क्षमता एवं आपूर्ति की स्थिति का पर्याप्त विश्लेषण प्रस्तुत न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि समीक्षा बैठकों में अद्यतन, तथ्यपरक एवं विश्लेषणात्मक आंकड़ों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित किया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति के आधार पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।

 

राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर टॉप-10 एवं टॉप-20 डिफॉल्टर्स तथा लंबे समय से लंबित बकाया प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत, जल निगम एवं जल जीवन मिशन से संबंधित जनसमस्याएं बड़ी संख्या में प्राप्त हो रही हैं। अतः संबंधित अधिशासी अभियंता एवं अधिकारी जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर जनपद के सभी सात विकासखंडों में बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। इन बैठकों में ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय विद्युत समस्याओं पर चर्चा कर प्राथमिकता के आधार पर उनके स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस (IGRS) शिकायतों के निस्तारण में जियो-टैगिंग को अनिवार्य करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करें। स्थलीय निरीक्षण के उपरांत निस्तारण आख्या के साथ जियो-टैग्ड फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं, जिससे शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत व्यवस्था से संबंधित सभी कार्यों एवं जनशिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। Reporter samsuddin shaikh hamirpur

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

परसुवा में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित, महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी रहीं मुख्य अतिथि
Jhansi23 Sep

परसुवा में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित, महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी रहीं मुख्य अतिथि

गुरसरांय (झांसी)। ग्राम पंचायत परसुवा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और तकनीकी संसाधनों की मदद से गुम हुए 110 मोबाइल फोन किए बरामद
अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने बुधवार को थाना कोल्हुई का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण
Mahrajganj23 Sep

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने बुधवार को थाना कोल्हुई का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण

कोल्हुई थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, सीओ फरेंदा ने व्यवस्थाओं परखी कोल्हुई/ महराजगंज 23 सितंबर 2026 अपराध नियंत्रण और…

पूरी खबर पढ़ें →
क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने बुधवार को थाना भिटौली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए दिये आवश्यक निर्देश
कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिन्दुरिया पुलिस ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए 8 लोगों का शांति भंग की धाराओं में किया चालान
Mahrajganj23 Sep

कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिन्दुरिया पुलिस ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए 8 लोगों का शांति भंग की धाराओं में किया चालान

सिन्दुरिया पुलिस का एक्शन, शांति भंग के आरोप में 8 का चालान सिन्दुरिया/महराजगंज 23 सितंबर 2026 कानून-व्यवस्था और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!