Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को किया निगमायुक्त ने किया निलंबित

01 Sep 2026, 10:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को किया निगमायुक्त ने किया निलंबित - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम के कार्यों में लापरवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निगमायुक्त खत्री ने उद्यान विभाग के कार्यों में बार-बार दिए गए निर्देशों की अवहेलना कर लापरवाही बरतने पर कर्मचारी स्वदेश सराफ तथा डेयरी विस्थापन परियोजना एवं आवारा जानवरों को पकड़ने से संबंधित कार्यों में लापरवाही बरतने पर कर्मचारी अशरफ बेग को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि नगर निगम के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है कि वह अपने निर्धारित कार्यों का पूरी जिम्मेदारी, समयबद्धता और गंभीरता के साथ निर्वहन करे। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा निर्देशों की अनदेखी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास, स्वच्छता, उद्यानों के रखरखाव, डेयरी विस्थापन, आवारा पशुओं को पकड़ने सहित विभिन्न जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। ऐसे में संबंधिछ कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने से कार्य प्रभावित होता है और नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

निगमायुक्त ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ पालन करें तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
सिकंदराराव में धूमधाम के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी, लोगों ने अकीदत और उत्साह के साथ किया स्वागत में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
पूनम बद्रीविशाल साहू भारतीय जनता पार्टी महिला एवं स्वसहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त
Sagar12 Sep

पूनम बद्रीविशाल साहू भारतीय जनता पार्टी महिला एवं स्वसहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूनम बद्रीविशाल साहू को भारतीय जनता पार्टी महिला…

पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
Sant Kabir Nagar12 Sep

संतकबीरनगर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों तथा खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi12 Sep

फलोदी जिले मै नगर निकाय एवं नगरपालिका का चुनाव शान्ति तरिके से समपन्न

नगरीय निकाय आम चुनाव नगरीय क्षेत्र फलौदी व बाप में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!