Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वित्तविहीन शिक्षक हो रहा उपेक्षा का शिकार आज भी मानदेय से वंचित

01 Sep 2026, 10:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वित्तविहीन शिक्षक हो रहा उपेक्षा का शिकार आज भी मानदेय से वंचित - KHERI, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के खीरी जिले में वित्तविहीन शिक्षकों ने मानदेय को लेकर बैठक की जिसमें बताया गया कि उत्तर प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षक वर्षों से पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य कर रहे हैं शिक्षक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, किंतु अत्यंत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि वित्तविहीन शिक्षकों को आज भी सम्मानजनक मानदेय प्राप्त नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में विद्यालयों द्वारा किसी शिक्षक को मात्र ₹3000, किसी को ₹5000 तथा किसी को ₹7000 प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, वह भी समय पर नहीं मिल पाता।

इतने अल्प मानदेय में शिक्षकों एवं उनके परिवारों का भरण-पोषण अत्यंत कठिन हो गया है। शिक्षकों को अपने परिवार की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने में गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जब शिक्षक स्वयं और अपने परिवार का जीवनयापन सम्मानपूर्वक नहीं कर पाएगा, तो केवल कैशलेस चिकित्सा जैसी योजनाएँ उसके जीवन की मूल समस्याओं का समाधान नहीं कर सकतीं।

समस्त वित्तविहीन शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री जी, अनुरोध किया है कि जिस तरह अन्य विभिन्न विभागों में मानदेय दे रहे हैं और मानदेय बढ़ोत्तरी का कार्य भी किया है जो सराहनीय कदम है। किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि वित्तविहीन शिक्षक, जो वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, उन्हें आज तक सरकार द्वारा किसी प्रकार का निश्चित मानदेय प्रदान नहीं किया गया। यह स्थिति वित्तविहीन शिक्षकों के प्रति उपेक्षापूर्ण एवं अत्यंत निराशाजनक प्रतीत होती है।

एक ओर नियमित शिक्षकों की भांति वित्तविहीन शिक्षक समान शिक्षण कार्य करने के बावजूद आर्थिक असुरक्षा और असमानता का सामना कर रहे हैं। यह स्थिति न केवल चिंताजनक है, बल्कि सामाजिक एवं शैक्षिक न्याय के सिद्धांतों के भी विपरीत है।
समस्त वित्तविहीन शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है कि इस गंभीर विषय पर विचार कर मानदेय देने की की कृपा करेंगे ।
यह बैठक जिले के भारतीय इण्टर कॉलेज मैगलगंज खीरी मे सम्पन्न हुई जिसमें कई विद्यालयों के वित्तविहीन शिक्षक पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी की 57वीं एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में ‘सप्त दिवसीय पुण्यतिथि समारोह’ 24सितम्बर से प्रारंभ
Mahrajganj21 Sep

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी की 57वीं एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में ‘सप्त दिवसीय पुण्यतिथि समारोह’ 24सितम्बर से प्रारंभ

गोरखपुर। युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Azamgarh21 Sep

आजमगढ़चैन स्नैचिंग में सरायमीर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में अस्पताल के पास से 9 सितंबर को एक महिला से…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटाबर कलां में राधारानी महायज्ञ संपन्न, मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित
Ghazipur21 Sep

बेटाबर कलां में राधारानी महायज्ञ संपन्न, मटकी फोड़ कार्यक्रम में विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित

खबर गाजीपुर से। बेटाबर कलां गांव में माँ ज्वाला जी मंदिर प्रांगण में आयोजित राधारानी महायज्ञ का धार्मिक…

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
Sant Kabir Nagar21 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संतकबीर नगर/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!