जिला अस्पताल भिंड में मरीजों को बाँटे जाने वाले दूध में मिला कीड़ा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता राजबहादुर सिंह
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल भिंड की नई मैटरनिटी विंग में मरीजों को वितरित किए जा रहे दूध में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया l बताया गया कि मरीजों को नियमित रूप से दूध वितरित किया जा रहा था l इसी दौरान कुछ मरीजों के बर्तन में दूध में कीड़े दिखाई दिए l मरीजों ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई l मरीजों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों और प्रसूताओं को उपचार के साथ भोजन और दूध उपलब्ध कराया जाता हैl
ऐसे में दूध में कीड़े मिलना अस्पताल में वितरित होने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा होता है l
मामले को लेकर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने कहा कि यदि दूध में वास्तव में कीड़े मिले हैं तो इसकी जांच की जाएगी l खाद्य वितरण करने वाली कंपनी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा l जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसे आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगीl
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर : ढेबरुआ पुलिस ने 15.92 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
पानीपत के कुलदीप नगर मे लगी आग। लाखो का समान जल कर हुआ राख। गनीमत रही कि कोई…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल नगर निगम के कर्मचारी को 20 हजार की रिश्वत लेते ACB की टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार।उसको…
पूरी खबर पढ़ें →
शहडोल/जयसिंहनगर।* मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुआढ़ में ब्योहारी से जोबा तक प्रस्तावित दोहरी रेलवे…
पूरी खबर पढ़ें →
*मतदाता सूची दुरुस्त करने को बूथों पर जुटे बीएलओ, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चला अभियान*…
पूरी खबर पढ़ें →
गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 'ब्रेन बूस्टर द साइंस क्विज' प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, बच्चों ने दिखाए विज्ञान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।