छतरपुर पुलिस महकमे में फेरबदल, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बदले कई थाना प्रभारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी चंदला, निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला को थाना प्रभारी चंदला से थाना प्रभारी भगवां तथा निरीक्षक माधव शर्मा को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी राजनगर की कमान सौंपी गई है। क्रम में उप निरीक्षकों के भी दायित्व बदले गए हैं, जिसके तहत सुमित सुमन को चौकी प्रभारी चन्द्रनगर (थाना बमीठा) से थाना प्रभारी प्रकाश बम्हौरी, राजेन्द्र जाटव को थाना प्रभारी हिनौता से थाना प्रभारी गोयरा, राहुल तिवारी को थाना प्रभारी सरवई से थाना प्रभारी हिनौता, संजय पाण्डेय को थाना प्रभारी बंशिया से चौकी प्रभारी चन्द्रनगर (थाना बमीठा) और कुलदीप सिंह जादौन को थाना कोतवाली से थाना प्रभारी बंशिया बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय को थाना प्रभारी बमनौरा से थाना प्रभारी सरवई, अतुल झा को थाना प्रभारी राजनगर से थाना कोतवाली एवं महेश पाण्डेय को थाना बक्स्वाहा से थाना प्रभारी शाहगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदभार को ग्रहण कर कार्यप्रणाली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक-4 में विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्वालियर जिले की डबरा नगरपालिका परिषद मे व्याप्त भ्र्ष्टाचार एवं नगर विकास के कार्य ठप्प होने से नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
छुटमलपुर/सहारनपुर:* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के द्वारा चोरी की घटना को संज्ञान में लेकर शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के वाणिज्य विभाग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।