फरधान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लखीमपुर खीरी। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरधान पुलिस ने 27 अगस्त को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
इनमें चार नामजद पुरुष अभियुक्त तथा पांच वांछित महिला अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, थाना फरधान में दर्ज मुकदमा संख्या 372/2026 में वांछित बैंकी उर्फ सुरेन्द्र, धर्मेन्द्र, जसवीर उर्फ बल्ला और आनंद को गिरफ्तार किया गया।
वहीं मुकदमा संख्या 373/2026 से संबंधित पांच वांछित महिला अभियुक्तों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए भेज दिया गया।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजबहादुर समेत थाना फरधान के पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिंगरौली: रीवा कमिश्नर ने कन्या शिक्षा परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश। छात्राओं की…
पूरी खबर पढ़ें →
*धनबाद तेतुलमारी* आज दिनांक 23/10/2026 को कोयलांचल में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक…
पूरी खबर पढ़ें →
अलवर शहर के तिलक मार्केट में कपड़े की दुकान के ऊपर बनाया अवैध रूप से पटाखा गोदाम में…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव के लिए शुक्रवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू जिले के 8 मतदान केंद्रों पर 2787 मतदाता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।