Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

चैनपुर पंचायत सरकार भवन पर सहयोग शिविर का आयोजन 24 आवेदन में 8% का त्वरित समाधान

02 Sep 2026, 02:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चैनपुर पंचायत सरकार भवन पर सहयोग शिविर का आयोजन 24 आवेदन में 8% का त्वरित समाधान - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

चैनपुर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित, 24 आवेदन प्राप्त, 80 प्रतिशत मामलों का मौके पर निष्पादन

चैनपुर (कैमूर)। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को चैनपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड एवं अंचल स्तर के अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं एवं आवश्यक कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ा।

सहयोग शिविर में चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक यादव एवं अंचलाधिकारी मोहम्मद आमिर की विशेष उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभाग के कर्मियों को मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच कर संबंधित मामलों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया। बताया गया कि सहयोग शिविर में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें लगभग 80 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन शिविर के दौरान ही कर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सुगम मंच उपलब्ध कराना है। शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा है तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है।

शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मौजूदगी से लोगों को राजस्व, विकास, सामाजिक सुरक्षा, जनकल्याण एवं अन्य विभागों से संबंधित मामलों में जानकारी एवं आवश्यक सहायता प्राप्त हुई। अधिकारियों ने शेष आवेदनों पर भी शीघ्र कार्रवाई कर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने की बात कही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना लवकुश नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख से अधिक की ऑनलाइन फ्रॉड में 2 आरोपी गिरफ्तार
Chhatarpur14 Sep

थाना लवकुश नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख से अधिक की ऑनलाइन फ्रॉड में 2 आरोपी गिरफ्तार

लवकुशनगर/छतरपुर थाना लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 12 लाख रुपये से अधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
उसाचे उत्पादन वाढवा, पाण्याची जबाबदारी माझी : ना. राधाकृष्ण विखे पाटील
Ahmednagar14 Sep

उसाचे उत्पादन वाढवा, पाण्याची जबाबदारी माझी : ना. राधाकृष्ण विखे पाटील

सोनगाव ,प्रतिनिधी (शहाजी दिघे ) : सहकारी साखर कारखानदारीचे अर्थकारण भक्कम करण्यासाठी कारखान्याच्या कार्यक्षेत्रात उसाचे क्षेत्र आणि एकरी…

पूरी खबर पढ़ें →
अहिल्यानगरच्या औद्योगिक क्रांतीत प्रवरा बँकेने उतरावे : ना. राधाकृष्ण विखे पाटील
Ahmednagar14 Sep

अहिल्यानगरच्या औद्योगिक क्रांतीत प्रवरा बँकेने उतरावे : ना. राधाकृष्ण विखे पाटील

१ हजार कोटींच्या ठेवी; १,८०० कोटींचा व्यवसाय | सलग तिसऱ्या वर्षी शून्य टक्के एनपीए; सभासदांना १० टक्के लाभांश…

पूरी खबर पढ़ें →
साहित्याशिवाय कृत्रिम बुद्धिमत्तेची वाटचाल अधुरी : प्रो. सदानंद भोसले
Ahmednagar14 Sep

साहित्याशिवाय कृत्रिम बुद्धिमत्तेची वाटचाल अधुरी : प्रो. सदानंद भोसले

लोणी प्रतिनिधी (शहाजी दिघे ): कृत्रिम बुद्धिमत्ता आजच्या युगातील प्रभावी आणि स्मार्ट सहायक ठरत असली, तरी मानवी भावना,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Satna14 Sep

*ब्रेकिंग न्यूज़: बिरसिंहपुर गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़*

बिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश):तहसील मुख्यालय बिरसिंहपुर स्थित गैस एजेंसी पर आज सुबह से ही रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
जयरामनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
Bilaspur14 Sep

जयरामनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट 🖊️🖊️🖊️🖊️ बिलासपुर। जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!