Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

12 सितम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु बैठक

02 Sep 2026, 02:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
12 सितम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु बैठक - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस।

उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, विनय कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वाधान में दिनांक 12 सितम्बर, 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी प्रशान्त कुमार की अध्यक्षता में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस की सचिव, अनु चौधरी की उपस्थिति में न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक सम्पन्न हुई। अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी, लोक अदालत, प्रशान्त कुमार द्वारा उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण से लोक अदालत में निस्तारित हेतु चिन्हित वादों की समीक्षा की तथा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करने तथा उनमें नोटिस जारी के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वाद जो काफी पुराने हैं, उन्हें सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु पक्षकारों को प्रेरित करें, जिनको सुलह-समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सकता है को चिन्हांकित करते हुये उनके निस्तारण के सम्बन्ध में भरसक प्रयास किये जायें, जिससे इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाया जा सके। बैठक में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, दीपक नाथ सरस्वती, सिविल जज (व.प्र.)/एफ.टी.सी., ईशा अग्रवाल, सिविल जज (क.प्र.), सारांश शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट, खुशबू चन्द्रा, सिविल जज (क.प्र.)/एफ.टी.सी.-2, अरिजीत सिंह, सिविल जज (क.प्र.)/एफ.टी.सी.-1, रोबिन कुमार, अपर सिविल जज (क.प्र.), सादाबाद, शिव कुमार यादव, सादाबाद, उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाथरसः परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या
Hathras08 Sep

हाथरसः परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या

मृतक शिशुपाल का बड़ा भाई शंकर लाल भी लगभग 10 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर जान दे चुका था।…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टेट सभागार में जिला वक्षारोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण समितियों की समीक्षा बैठक संपन्न पौधों की जीविता सनिश्चित करने जियो-टैगिंग में तेजी तथा सिंगल यज प्लास्टिक पर प्रभावी क
जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि
Madhubani08 Sep

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी होरहि है मास्टर कियामुद्दीन जी को कियू के जलजमाव उन के घर के पास है और बोह दिव्यांग है कि

जरहटिया मोमिन टोला में जलजमाव से परेशानी मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहटिया मोमिन टोला में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!