नरवाई प्रबंधन हेतु स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धार, ( सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड)25 अक्टूबर 2026। कृषि अभियांत्रिकी विभाग, जिला धार द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे कंबाइन हार्वेस्टर से फसल कटाई के दौरान फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन तथा नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) का उपयोग करें।
स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम कंबाइन हार्वेस्टर के पीछे लगाया जाने वाला एक विशेष उपकरण है, जो फसल कटाई के दौरान खेत में बचे फसल अवशेषों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खेत में समान रूप से फैला देता है। इससे फसल अवशेषों का खेत में ही प्रबंधन करना आसान होता है तथा नरवाई जलाने की आवश्यकता कम होती है।सहायक कृषि यंत्री, जिला धार ने बताया कि स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) पर अनुदान का लाभ प्राप्त करने के लिए 21 अक्टूबर 2026 से ई-कृषि अनुदान पोर्टल
के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कृषकों को ₹3,500 की धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (DD) “सहायक कृषि यंत्री, धार” के नाम से बनवाकर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्धारित धरोहर राशि के डिमांड ड्राफ्ट के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा।
कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें तथा फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर नरवाई जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को रोकने में सहयोग करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 अक्टूबर 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा…
पूरी खबर पढ़ें →
अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदपुर (रजमेलान) पहुंचकर ऐतिहासिक एवं सामाजिक…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट। सरदारपुर। लाबरिया क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता लाने एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
(सुरेश सिहाग)पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन को AI Voice एवं Deepfake Scam से…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 24.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशनानुसार इमामगंज थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा इमामगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।