आज दिनांक 24.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशनानुसार इमामगंज थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय एवं गुरुकुल कोचिंग संस्थान में नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त समाज के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, नए आपराधिक कानूनों, विशेषकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देकर उन्हें कानून के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाया गया।
गया पुलिस द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने, सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने तथा एक जागरूक एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार