नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बदनावर में आस-पड़ोस युवा संसद का सफल आयोजन हुआ

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 अक्टूबर 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ धार के तत्वावधान में बदनावर ब्लॉक के सेंट जोसेफ विजिटेशन स्कूल में ‘आस-पड़ोस युवा संसद’ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रहा। कार्यक्रम में ‘मेरा युवा भारत’ धार की जिला युवा अधिकारी सुश्री दीर्घा राजावत के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने ‘मेरा युवा भारत’ (माई भारत) संगठन की रूपरेखा, उद्देश्यों और युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. के. के. पाटीदार (आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी) ने विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए नशे के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों को रेखांकित किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त श्री सुशील कुशवाहा, सेंट जोसेफ विजिटेशन स्कूल से श्री पंकज जाटक, स्काउट मास्टर श्री महेश आमलियार, तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक श्री अनिरुद्ध चावड़ा उपस्थित रहे।
योगाभ्यास एवं स्लोगन लेखन गतिविधि:
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए योगाभ्यास कराया गया। इसके साथ ही, ‘नशा मुक्त युवा’ थीम पर आधारित युवाओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए उनसे आकर्षक स्लोगन लिखवाए गए तथा उन सभी स्लोगनों को स्लोगन सबमिशन बॉक्स में जमा कराया गया। इस पूरी गतिविधि में ‘माई भारत’ स्वयंसेवक श्री राजू डोडवे एवं श्री सुमित गावाड़ की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को जीवन में नशा न करने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रखने की शपथ दिलाई गई।
“नशे को ना, जिंदगी को हाँ — नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत”।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






