Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन को AI Voice एवं Deepfake Scam से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial

25 Oct 2026, 10:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन को AI Voice एवं Deepfake Scam से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial - REWARI, हरियाणा

(सुरेश सिहाग)पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आमजन को AI Voice एवं Deepfake Scam से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि साइबर अपराधी अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) का दुरुपयोग कर लोगों की आवाज़ की हूबहू नकल तैयार कर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक है।

एसपी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि साइबर ठग सोशल मीडिया, वीडियो या ऑडियो क्लिप से किसी व्यक्ति की आवाज़ लेकर AI तकनीक की मदद से उसकी बिल्कुल मिलती-जुलती आवाज तैयार कर लेते हैं। इसके बाद वे परिजन, मित्र, अधिकारी या परिचित बनकर फोन करते हैं और किसी दुर्घटना, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई या अन्य आपात स्थिति का बहाना बनाकर तुरंत पैसे भेजने का दबाव बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि कई मामलों में अपराधी स्वयं को किसी वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी कर्मचारी या रिश्तेदार के रूप में प्रस्तुत कर भावनात्मक दबाव बनाते हैं, जिससे लोग बिना सत्यापन किए ही पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

एसपी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन को निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी है:

• किसी भी फोन कॉल पर केवल आवाज़ सुनकर पैसे ट्रांसफर न करें।

• यदि कोई परिचित या रिश्तेदार पैसे मांगता है तो पहले उसके मोबाइल नंबर पर स्वयं कॉल कर सत्यता की पुष्टि करें।

• वीडियो कॉल या किसी विश्वसनीय माध्यम से व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करें।

• किसी भी प्रकार की जल्दबाजी, डर या भावनात्मक दबाव में आर्थिक लेन-देन न करें।

• सोशल मीडिया पर अपनी निजी ऑडियो एवं वीडियो सामग्री अनावश्यक रूप से सार्वजनिक करने से बचें।

• बैंक खाते, ओटीपी, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

एसपी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार की संदिग्ध कॉल, ऑडियो संदेश या वीडियो प्राप्त होता है तो वह तत्काल उसकी सत्यता की जांच करे और किसी भी प्रकार का भुगतान न करे। ऐसी घटना की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को रोकने या वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी पुलिस साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है, लेकिन साइबर सुरक्षा की सबसे मजबूत कड़ी स्वयं नागरिकों की जागरूकता और सतर्कता है। आमजन सतर्क रहें, अफवाहों और भावनात्मक दबाव में न आएं तथा किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dhar25 Oct

नरवाई प्रबंधन हेतु स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

धार, ( सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड)25 अक्टूबर 2026। कृषि अभियांत्रिकी विभाग, जिला धार द्वारा किसानों से अपील की…

पूरी खबर पढ़ें →
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बदनावर में आस-पड़ोस युवा संसद का सफल आयोजन हुआ
Dhar25 Oct

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर बदनावर में आस-पड़ोस युवा संसद का सफल आयोजन हुआ

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 अक्टूबर 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा…

पूरी खबर पढ़ें →
पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता
Surajpur25 Oct

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल एवं आश्रम का कलेक्टर ने किया अवलोकन माघ मेले में आज भी हजारों अनुयायी पहुंचकर करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित माता

अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदपुर (रजमेलान) पहुंचकर ऐतिहासिक एवं सामाजिक…

पूरी खबर पढ़ें →
जल संरक्षण अभियान के लिए विशाल कुमार मारू सम्मानित, जताया आभार
Dhar25 Oct

जल संरक्षण अभियान के लिए विशाल कुमार मारू सम्मानित, जताया आभार

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट। सरदारपुर। लाबरिया क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता लाने एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के अंतर्गत थाना मॉडल टाउन तथा चौकी गोकुल गेट
आज इमामगंज थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा इमामगंज थाना क्षेत्र प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय एवं गुरुकुल कोचिंग संस्थान में नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूकता l
error: Content is protected !!