Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

बुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण

02 Sep 2026, 03:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1788343855561

FB IMG 1788343851018

महराजगंज/ उत्तर प्रदेश

बुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिसकर्मियों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कर्तव्य के प्रति सजगता बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।
परेड का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से ड्रिल का अभ्यास कराया गया और उनकी शारीरिक एवं मानसिक दक्षता का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन एवं साफ-सफाई को परखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे एवं अनुशासित तरीके से ड्यूटी करने के साथ ही पुलिस विभाग की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कता, अनुशासन और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित कियाFB IMG 1788343851018 FB IMG 1788343855561। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता और अनुशासन ही प्रभावी पुलिसिंग की मजबूत आधारशिला है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ में धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव
A2Z सभी खबर सभी जिले की26 Oct

कांठ में धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव

-- वाल्मीकि समाज द्वारा निकाली गई 33वीं भव्य वाल्मीकि शोभायात्रा -- वक्ताओं ने जनसभा में दिया महर्षि के…

पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार
Agra26 Oct

आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार

आगरा, उत्तर प्रदेश* आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार *आगरा।*…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!