Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

सिंदुरिया में शासकीय स्कूल पर मंडरा रहा मौत का खतरा, 11 केवी हाईवोल्टेज तार के नीचे पढ़ने को मजबूर मासूम मध्यप्रदेश के धार जिले का सरदारपुर प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार क

02 Sep 2026, 10:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंदुरिया में शासकीय स्कूल पर मंडरा रहा मौत का खतरा, 11 केवी हाईवोल्टेज तार के नीचे पढ़ने को मजबूर मासूम मध्यप्रदेश के धार जिले का सरदारपुर प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार क - धार, मध्य प्रदेश

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
मध्यप्रदेश के धार जिले की सरदारपुर के सिंदुरिया में शासकीय स्कूल पर मंडरा रहा मौत का खतरा, 11 केवी हाईवोल्टेज तार के नीचे पढ़ने को मजबूर मासूम
मध्यप्रदेश के धार जिले का सरदारपुर प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है! सरदारपुर तहसील के सिंदुरिया गांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की छत से 11 केवी (11000 वोल्ट) की हाईवोल्टेज बिजली की लाइन गुजर रही है।

स्कूल की छत के बिल्कुल ऊपर से गुजर रहे ये नंगे तार मासूम बच्चों और शिक्षकों के लिए हर पल मौत का बुलावा बने हुए हैं। थोड़ी सी लापरवाही, तेज आंधी या तूफान की स्थिति में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक गहरी नींद में सोए हुए हैं।स्कूल के शिक्षकों से जब इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने बताया कि छत के ऊपर से निकल रही इस खतरनाक बिजली की लाइन को लेकर कई बार संबंधित विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में सूचना दी जा चुकी है।

इसके बावजूद अब तक इस जानलेवा समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया है। रोज सुबह माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल तो भेजते हैं, लेकिन जब तक बच्चे सही-सलामत घर वापस न आ जाएं, उनका मन किसी अनहोनी की आशंका से डरा रहता है।जब इस गंभीर मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल से चर्चा की गई, तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा, "यह मामला फिलहाल मेरी जानकारी में नहीं था।

आपने मीडिया के माध्यम से ध्यान आकर्षित कराया है, तो मैं तुरंत इस समस्या को दिखवाकर बिजली विभाग से बात करता हूं और जल्द से जल्द इसका निराकरण करवाने का प्रयास करूंगा।"
एक तरफ जहां सरकार 'पढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया' के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ सिंदुरिया के इस सरकारी स्कूल की छत पर मंडराता करंट बच्चों के भविष्य और जीवन दोनों पर भारी पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद सोता हुआ प्रशासन जागता है और कोई ठोस कार्रवाई करता है, या फिर किसी अनहोनी के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की नींद टूटेगी?

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वार्ड-4 में विकास का महाअभियान, 4.87 करोड़ के 25 कार्यों से बदलेगी तस्वीर,विधायक लारिया ने 26.80 लाख के दो सीसी रोड कार्यों का किया भूमिपूजन
Sagar24 Sep

वार्ड-4 में विकास का महाअभियान, 4.87 करोड़ के 25 कार्यों से बदलेगी तस्वीर,विधायक लारिया ने 26.80 लाख के दो सीसी रोड कार्यों का किया भूमिपूजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक-4 में विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना फतेहपुर पुलिस को मिली बडी सफलता, 6 शातिर अभियुक्त माल सहित गिरफ्तार
Saharanpur24 Sep

थाना फतेहपुर पुलिस को मिली बडी सफलता, 6 शातिर अभियुक्त माल सहित गिरफ्तार

छुटमलपुर/सहारनपुर:* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के द्वारा चोरी की घटना को संज्ञान में लेकर शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
Sagar24 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!
Indore24 Sep

सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

पूरी खबर पढ़ें →
वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन
Sagar24 Sep

वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के वाणिज्य विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!