मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएगें राम आएगें भजन पर झूमे श्रद्धालु
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएगें राम आएगें भजन पर झूमे श्रद्धालु
नारनौल। शहर की धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात पुरानी कचहरी के पास संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की, जबकि मंडल के संरक्षक महेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वप्रथम पंडित जितेंद्र शर्मा ने यजमान नरेंद्र यादव को परिवार सहित पूजन करवा ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई।
इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, आचार्य क्रांति निर्मल, पंडित अजय शर्मा, दीपक शर्मा व दिनेश बारी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दौहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ जिसमें डॉ.
ओमप्रकाश ने हमरी नगरिया चले आना बालाजी हमरी नगरिया ओ, अजय शर्मा ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएगें राम आएगें भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। वहीं आचार्य क्रांति निर्मल व मास्टर धर्मसिंह ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
अंत में यजमान परिवार को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद प्रभारी मंत्री एवं श्रम,…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गणेश चतुर्थी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान शिव और देवी पार्वती…
पूरी खबर पढ़ें →
भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर महिलाएं मांगेंगी सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद, तीज व्रत की…
पूरी खबर पढ़ें →
विधि-विधान से रामायण पूजन के बाद नारियल फोड़कर शुरू हुआ रिहर्सल, 8 अक्टूबर से होगा श्रीरामलीला का भव्य…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्कृष्ट शिक्षकों एवं विशिष्ट प्रतिभाओं के सम्मान से बढ़ा शिक्षा एवं समाजसेवा का मान रेवाड़ी, 13 सितंबर। स्वर्गीय…
पूरी खबर पढ़ें →
गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं: मुकेश वालिया गौ सेवक नारनौल। श्री उपचार गौशाला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।