Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

घर से 15 मीटर दूर धंसी जमीन, गोफ से निकल रहा धुआं।

02 Sep 2026, 10:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
घर से 15 मीटर दूर धंसी जमीन, गोफ से निकल रहा धुआं। - रांची, झारखंड

घर से 15 मीटर दूर धंसी जमीन, गोफ से निकल रहा धुआं।।

"केडीएच खदान के पास भू-धंसान से दहशत, बारिश के बीच रात गुजारने को मजबूर लोग"

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

खलारी। केडीएच कोयला खदान के समीप बुधवार सुबह अचानक जमीन धंसने से बड़ा गोफ बन गया। गोफ दामोदर गंझू के घर से महज 15 मीटर की दूरी पर बना है। गोफ से लगातार घना धुआं निकलने के बाद आसपास की बस्ती में दहशत फैल गई। बारिश के बीच जमीन धंसने और धुआं निकलने से लोगों को बड़ी दुर्घटना की आशंका सता रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खदान के आग प्रभावित हिस्से से निकल रहा धुआं अब रिहायशी इलाके तक पहुंच रहा है। गोफ से धुआं निकलते देख लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत भी की है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के कारण जमीन के और धंसने का खतरा बना हुआ है।

"घर के पास गोफ से सहमा परिवार"

दामोदर गंझू ने बताया कि घर से महज 15 मीटर दूर जमीन धंसने से परिवार के लोग डरे हुए हैं। गोफ से लगातार धुआं निकल रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तेज बारिश से परेशानी है और दूसरी तरफ जमीन से निकल रहे धुएं और गैस की आशंका से लोग भयभीत हैं। रात में भी परिवार के लोग चैन से नहीं सो पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि खदान क्षेत्र में पहले भी भू-धंसान की घटनाएं होती रही हैं। लेकिन इस बार रिहायशी इलाके के इतने करीब गोफ बनने से खतरा और गंभीर हो गया है।

"2016 में ली गई थी 13.99 एकड़ जमीन"

दामोदर गंझू के अनुसार, वर्ष 2016 में केडीएच खदान के विस्तार के लिए उनकी 13.99 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। जमीन के बदले समझौते के तहत सात लोगों को नौकरी दी जानी थी। इनमें छह लोगों को नौकरी मिल चुकी है, जबकि एक व्यक्ति की नौकरी और मुआवजा अब भी लंबित है।
परिवार का कहना है कि करीब 10 वर्षों से नौकरी और मुआवजे के लिए सीसीएल के अधिकारियों और संबंधित कार्यालयों का चक्कर लगाया जा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब घर के नजदीक गोफ बनने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

"गोफ की भराई और धुएं की जांच की मांग"

रैयतों ने सीसीएल प्रबंधन से मौके पर तत्काल टीम भेजकर गोफ का निरीक्षण कराने और उसे सुरक्षित तरीके से भरने की मांग की है। लोगों ने गोफ से निकल रहे धुएं और संभावित गैस की जांच कराने के साथ आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।
रैयतों का कहना है कि खदान के मुहाने के पास आबादी बसी हुई है। ऐसे में भू-धंसान की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने लंबित नौकरी और मुआवजे के मामले का भी शीघ्र निष्पादन करने की मांग की है।

"मुख्य बातें"

15 मीटर — घर से दूरी पर बना गोफ
13.99 एकड़ — 2016 में अधिग्रहित जमीन
6 लोगों — को मिल चुकी है नौकरी
1 व्यक्ति — की नौकरी व मुआवजा लंबित होने का दावा
10 साल — से मामले के लंबित होने का आरोप

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे
Kurukshetra22 Sep

गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गगनदीप हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन
Kurukshetra22 Sep

हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में लाइसेंसधारी कॉलोनियों और प्रोजेक्टों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ऑग्मेंटेशन चार्ज (IAC)…

पूरी खबर पढ़ें →
382 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न
Kheri22 Sep

382 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता उत्साह…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गये हैं। 2017 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों को पहली बार जिले की कमान सौपी गयी है
Mahrajganj22 Sep

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गये हैं। 2017 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों को पहली बार जिले की कमान सौपी गयी है

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गये हैं। 2017 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
रेणुकूट में मजदूर नेता स्व. शिव प्रताप सिंह की स्मृति में उमड़ेगा जनाक्रोश हत्यारों को सजा दिलाने के लिए निकाला जाएगा विशाल कैंडल मार्च
Sonbhadra22 Sep

रेणुकूट में मजदूर नेता स्व. शिव प्रताप सिंह की स्मृति में उमड़ेगा जनाक्रोश हत्यारों को सजा दिलाने के लिए निकाला जाएगा विशाल कैंडल मार्च

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_औद्योगिक नगरी रेणुकूट और संपूर्ण पूर्वांचल क्षेत्र में श्रमिकों, शोषितों व वंचितों की मुखर आवाज रहे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!