Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

राशन माफियाओं पर सागर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब

02 Sep 2026, 10:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राशन माफियाओं पर सागर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब - सागर, मध्य प्रदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गरीबों के हक का राशन हड़पने वाले राशन माफियाओं और भ्रष्ट विक्रेताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा की गई गहन जांच के बाद शासकीय उचित मूल्य दुकानों में भारी वित्तीय अनियमितताएं और खाद्यान्न गबन की पुष्टि हुई है।

मामले में दोषी दुकान विक्रेताओं के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। सागर की शासकीय उचित मूल्य दुकानों से हितग्राहियों को खाद्यान्न न मिलने तथा वितरण में धांधली की शिकायतें लगातार जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हो रही थीं।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सहायक आपूर्ति अधिकारी श्रीमती चारू जैन एवं प्रभारी सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री अभिषेक मोर द्वारा गांधीचौक, रामपुरा, शास्त्री वार्ड तथा शिवाजीनगर वार्ड की दुकानों की सूक्ष्म जांच की गई। खाद्य अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि राशन दुकान संचालकों द्वारा स्टॉक संधारण न करना, दुकानें समय पर न खोलना, खाद्यान्न उठाव के विपरीत हितग्राहियों को राशन वितरण में भारी अंतर और दुकान पर खाद्यान्न का भौतिक रूप से उपलब्ध न होना जैसी गंभीर अनियमितता की गई।

गबन किए गए खाद्यान्न और बाजार मूल्य का विवरण सुबेदार 01 (कोड 1001046):,वर्तमान विक्रेता ध्रुव रजक अपयोजित खाद्यान्न: 2,236 किग्रा (मूल्य: ₹1,45,680),पूर्व विक्रेता अतुल तिवारी — अपयोजित खाद्यान्न: 5,60,012 किग्रा (मूल्य: ₹15,67,329),शास्त्री वार्ड (कोड 1001020): विक्रेता श्रीमती रमा पति अतुल तिवारी एवं सहायक विक्रेता अनुरोध पिता अतुल तिवारी — अपयोजित खाद्यान्न: 47,291 किग्रा (मूल्य: ₹14,55,230),गांधीचौक वार्ड (कोड 1001039): वर्तमान विक्रेता अनुराग पिता स्व. मदनलाल सोनी — अपयोजित खाद्यान्न: 3,293 किग्रा (मूल्य: ₹10,46,64.50),पूर्व विक्रेता अतुल तिवारी पिता स्व.

चंद्रबिहारी तिवारी — अपयोजित खाद्यान्न: 24,054 किग्रा (मूल्य: ₹7,49,500),रामपुरा वार्ड (कोड 1001057): विक्रेता अतुल तिवारी — अपयोजित खाद्यान्न: 15,544 किग्रा (मूल्य: ₹4,75,260),शिवाजीनगर वार्ड (कोड 1001007): विक्रेता दीपक पिता सीताराम श्रीवास्तव — अपयोजित खाद्यान्न: 20,362 किग्रा (मूल्य: ₹6,47,610),गंभीर अनियमितताओं के प्रकाश में आने के तुरंत बाद प्रशासन ने पांचों उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया है तथा आम नागरिकों को खाद्यान्न आपूर्ति सुचारू रखने के लिए दुकानों को नजदीकी संस्थाओं से अस्थायी रूप से सम्बद्ध कर दिया है।कलेक्टर के कड़े रुख के बाद संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं नियंत्रण आदेश की धाराओं सहित आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 तथा भारतीय न्याय संहिता बी एन एस 2023 की धारा 316(5) एवं 318(4) के तहत पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासन द्वारा अपहृत खाद्यान्न की राशि वसूली की कार्यवाही भी तेजी से की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लोहान कृषि फार्म सिंगारपुर मार्ग बदहल छीन ली मजदूरों की आज की रोटी बांस से भरा ट्रक फंसा घंटों तक रहा जाम मजदूरों को होना पड़ा वापस
Mandla10 Sep

लोहान कृषि फार्म सिंगारपुर मार्ग बदहल छीन ली मजदूरों की आज की रोटी बांस से भरा ट्रक फंसा घंटों तक रहा जाम मजदूरों को होना पड़ा वापस

मंडला जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत लोहान कृषि फार्म पहुंच मार्ग बदहल का खामियाजा आज 10 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
दिन में शादियों में वेटर, रात को लूटपाट…HSGMC के पूर्व सदस्य सतनाम सिंह से 2 लाख लूटने वाले 3 बदमाश हरिद्वार से गिरफ्तार
Kurukshetra10 Sep

दिन में शादियों में वेटर, रात को लूटपाट…HSGMC के पूर्व सदस्य सतनाम सिंह से 2 लाख लूटने वाले 3 बदमाश हरिद्वार से गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र पुलिस की CIA-2 टीम ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के पूर्व सदस्य सतनाम सिंह से…

पूरी खबर पढ़ें →
बंडा की घटना के बाद नरयावली विधानसभा में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान की मांग, गणेश उत्सव से शुरू होगी सामाजिक जागरूकता की नई पहल
Sagar10 Sep

बंडा की घटना के बाद नरयावली विधानसभा में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान की मांग, गणेश उत्सव से शुरू होगी सामाजिक जागरूकता की नई पहल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। बंडा विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब से संबंधित…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 26 पेटी अवैध शराब ए 1128 जले हुए क्वार्टर बरामद,पुलिस से बचने के लिए शराब के क्वार्टर जलाकर नष्ट करने का किया गया था प्रयास
Sagar10 Sep

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 26 पेटी अवैध शराब ए 1128 जले हुए क्वार्टर बरामद,पुलिस से बचने के लिए शराब के क्वार्टर जलाकर नष्ट करने का किया गया था प्रयास

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने वांछित वाहन चालक को किया गिरफ्तार
Mahrajganj10 Sep

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने वांछित वाहन चालक को किया गिरफ्तार

तेज रफ्तार बाइक से बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत के मामले में चालक गिरफ्तार श्यामदेउरवा/महराजगंज महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज पुलिस ने कुल 348 वाहनों का किया चालान जबकि शांति भंग की आशंका में 29 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया ।
Mahrajganj10 Sep

महराजगंज पुलिस ने कुल 348 वाहनों का किया चालान जबकि शांति भंग की आशंका में 29 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया ।

महराजगंज पुलिस का बड़ा अभियान: 348 वाहनों के चालान, 29 लोग शांति भंग में गिरफ्तार सोनौली में 25…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!