Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

विधानसभा चुनाव की तैयारियो के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का हुआ शुभारंभ

03 Sep 2026, 01:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विधानसभा चुनाव की तैयारियो के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का हुआ शुभारंभ - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस।

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स तथा विभिन्न राष्ट्रीय/राज्यीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज कंट्रोल यूनिट (CU), बैलेट यूनिट (BU) एवं वीवीपैट (VVPAT) की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) निर्धारित प्रोटोकॉल एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रारंभ की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य 02 सितंबर, 2026 निर्धारित रोस्टर के चेकिंग (एफएलसी) का कार्य 02 सितंबर, 2026 निर्धारित रोस्टर के अनुसार सुबह 09:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक कराया जाएगा। एफएलसी का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन में उपयोग होने वाली मशीनों की तकनीकी एवं कार्यशीलता संबंधी जांच कर यह सुनिश्चित करना है कि मतदान के दौरान किसी भी मशीन में तकनीकी खराबी की संभावना न्यूनतम रहे तथा मतदान प्रक्रिया निर्बाध एवं पारदर्शीढंग से संपन्न हो। उन्होंने बताया कि एफएलसी के दौरान कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट की तकनीकी जांच की जाएगी। इस कार्य के लिए हैदराबाद से इंजीनियरों की विशेष तकनीकी टीम जनपद में पहुंची है, जो निर्धारित प्रक्रिया एवं तकनीकी मानकों के अनुसार मशीनों की गहन जांच करेगी। पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में प्रयुक्त होने वाले सभी उपकरणों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करना निर्वाचन की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एफएलसी के माध्यम से ईवीएम एवं वीवीपैट की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के साथ ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता भी मजबूत होगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत तिवारी ने बताया कि जनपद में एफएलसी के अंतर्गत 2189 कंट्रोल यूनिट, 1984 बैलेट यूनिट एवं 1984 वीवीपैट मशीनों की जांच की जाएगी। एफएलसी के दौरान मशीनों की कार्यशीलता, तकनीकी स्थिति एवं अन्य निर्धारित मानकों की जांच के साथ आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के समय मशीनों के संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित अवर सचिव/नोडल अधिकारी राकेश कुमार ने कंट्रोल यूनिट (CU), बैलेट यूनिट (BU) एवं वीवीपैट (VVPAT) की फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य को निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा से जिला मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अजय सिकरवार, जिलाध्यक्ष कांग्रेस विवेक उपाध्याय, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी जगदीश प्रसाद यादव सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महुली में ऐतिहासिक रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने कराया रिहर्सल का शुभारंभ
Sonbhadra14 Sep

महुली में ऐतिहासिक रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने कराया रिहर्सल का शुभारंभ

विधि-विधान से रामायण पूजन के बाद नारियल फोड़कर शुरू हुआ रिहर्सल, 8 अक्टूबर से होगा श्रीरामलीला का भव्य…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur13 Sep

राधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु

राधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु जयपुर। धौला…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur13 Sep

राधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु

राधा दामोदर मंदिर धौला में दो घंटे की रामधुन, वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरके श्रद्धालु जयपुर। धौला…

पूरी खबर पढ़ें →
महा-लापरवाही: बिरसिंहपुर नगर परिषद की बड़ी लापरवाही; वार्ड 10 के खेल मैदान के सामने बना दिया ‘कचरा घर’विशेष
Satna13 Sep

महा-लापरवाही: बिरसिंहपुर नगर परिषद की बड़ी लापरवाही; वार्ड 10 के खेल मैदान के सामने बना दिया ‘कचरा घर’विशेष

रिपोर्ट : प्रवीण कुमार प्रजापति (संवाददाता)ब्यूरो रिपोर्ट: बिरसिंहपुर, मध्य प्रदेश स्वच्छता अभियान के दावों की खुली पोल! एक…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨17 करोड़ की सड़क एक बारिश में हुई बेहाल, जगह-जगह धंसी और उखड़ी परतें* *सामरी–कुसमी 17 किमी मार्ग की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गड्ढों ने खोली निर्माण की पोल;
error: Content is protected !!